कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का:प्रकरण दर्ज चालक की तलाश जारी

कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का उज्जैन। देवासरोड पर लालपुर के समीप बाइक सवार 65 वर्षीय श्रीकृष्ण पिता लक्ष्मीप्रसाद तिवारी निवासी मंगल रेसीडेंसी को तेजगति से आई कार ने टक्कर मार दी थी। वृद्ध गिरकर घायल हो गये थे, चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, तो घायल श्रीकृष्ण तिवारी ने मोबाइल से कार की नम्बर प्लेट का फोटो खींच लिया। चालक ने कार को रोका और उतरने के बाद वृद्ध को मुक्का मार दिया और धमकी देकर भाग निकला। नागझिरी थाना पुलिस ने वृद्ध की…

Read More

कार्तिक मेला ग्राउंड हादसे में घायल युवक की मौत

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में 20 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर आई सोनू ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 41 पी 8988 पार्क की गई थी। रात 11 बजे चालक ने बस को पार्किंग से बाहर निकालने के लिये रिवर्स लिया था, उसी दौरान पार्किंग मैदान में सो रहे पारस पिता पूरणसिंह बघेल 25 साल निवासी मुरैना पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया था। पारस गंभीर घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन चले उपचार के बाद रविवार तड़के पारस की…

Read More

इंटरनेशनल स्विमिंग कोच के साथ धोखा:अनुमति के बिना दस्तावेजों से हथिया लिया IDA का ठेका

इंदौर।इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के स्विमिंग पूल संचालन के टेंडर में दिल्ली के रिटायर्ड इंटरनेशनल स्विमिंग कोच मुकुंद मोहन शर्मा के शैक्षणिक और पेशेवर दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।कोच का आरोप है कि उन्होंने ये दस्तावेज फरवरी 2023 में दिल्ली के तालकटोरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेंडर के लिए देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट को दिए थे। बाद में उनकी अनुमति के बिना उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल इंदौर में आईडीए का स्विमिंग पूल संचालन हासिल करने के लिए कर लिया गया।उन्होंने इंदौर आकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। अब…

Read More

चोरों ने नायब तहसीलदार के मकान का तोड़ा ताला -कैमरे में दिखे 2 बदमाश, आभूषण-नगदी गायब

उज्जैन। नायब तहसीलदार के मकान का शनिवार-रविवार रात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। सुबह आसपास के लोगों को ताला टूटा दिखाई दिया तो परिवार को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच के लिये पहुंची। कैमरे में 2 बदमाश दिखाई दिये है। नागझिरी थाना क्षेत्र की क्षिप्रा विहार कालोनी के डी सेक्टर में पारस वैश्य का मकान बना हुआ है। वह देवास जिले के सोनकच्छ में नायब तहसीलदार है। उनका एक मकान ओर है, जहां माता-पिता निवास करते है। क्षिप्रा विहार कालोनी का मकान पिछले 10-12…

Read More

पत्नी मायके गई थी पति ने लगा ली फांसी -भाभी ने देखी लाश, ड्रायवर था मृतक

उज्जैन। रात को घर लौटे युवक ने कमरे में जाने के बाद फांसी लगा ली। रविवार सुबह भाभी जगाने पहुंची तो देवर को फंदे पर लटका देखा। युवक की पत्नी डिलेवरी के लिये मायके गई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भैरवगढ़ थाना एएसआई राजेश सौराष्ठी ने बताया कि सुबह ग्राम सोड़ग में रहने वाले मनोज पिता गोपीनाथ दायमा 27 साल का शव घर में फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। विवेचना के दौरान परिजनों ने बताया कि मनोज का…

Read More

चाकू मारकर सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक की हत्या -घर में मिली खून से सनी लाश, सीने और गले पर थे गहरे निशान

उज्जैन। पशु चिकित्सालय से सेवानिवृत्त हो चुके डॉक्टर की शनिवार-रविवार रात हत्या कर दी गई। सुबह घर में पलंग पर खूनी से सनी लाश पत्नी ने देखी। पुलिस घटनास्थल पहुंची तो सीने और गले पर चाकू के गहरे निशान पाये गये। चाकू भी मौके पर पड़ा था। घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग खबर मिली थी कि बस स्टेंड के पास सांवरिया सदन में रहने वाले सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची, डीएसपी भारतसिंह…

Read More

निर्माणाधीन नानाखेड़ा–शांति पैलेस मार्ग  एक लेन 28 अगस्त राखी पर नागरिकों के लिए खुलेगी

उज्जैन। नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाई जा रही है। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि 28 अगस्त, शुक्रवार को राखी पर्व के अवसर पर नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा मार्ग की एक साइड नागरिकों के आवागमन के लिए प्रारंभ कर दी जाएगी। रविवार को महापौर मुकेश टटवाल ने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को…

Read More

नागदा रोड स्थित ग्राम पलसोडा में कुएं में डूबने से युवक की मौत: मर्ग कायम

इंगोरिया ।  थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा में दर्दनाक हादसे में एक युवक की 45 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि ग्राम पलसोड़ा निवासी करण पिता जुझार लाल जाति धोबी उम्र 17 साल खेत पर बने कुएं में नहाने उतरा था। इस दौरान डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।  परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपने कपड़े उतारकर कुएं की मुंडेर पर रखकर केवल चड्डी पहनकर नहाने के लिए कुएं में उतरा था, कुएं में करीबन 40-45…

Read More

त्रिमूर्ति स्कूल के दो शिक्षक व एक छात्र की रतलाम पैराडाइज वैली में डूबने से मौत

 जावरा । त्रिमूर्ति स्कूल के बच्चे व शिक्षक पिकनिक मनाने रविवार को रतलाम से करीब 11 किलोमीटर दूर पैराडाइज वैली जामण पाटली नदी पर गए थे। जहां पानी में डूबने से स्कूल के दो शिक्षक व एक  स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना की खबर से सनसनी फैल गई। स्कूल परिवार सहित परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई ।जानकारी के अनुसार नगर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल से करीब 15 से 17 छात्र व शिक्षक पिकनिक मनाने पैराडाइज वेली गए थे ।इसी दौरान…

Read More

हुसैन टेकरी से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस मुंबई से सुरक्षित ले आई

 जावरा । हुसैन टेकरी से 4 अगस्त को लापता हुए तीन नाबालिक भाई बहनों को सीसीटीवी फुटेज तकनीकी विश्लेषण सोशल मीडिया फोटो युक्त पोस्टर के व्यापक प्रचार प्रचार से सकुशल बरामद कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि लापता बच्चों में 14 वर्षीय बालिका 12 एवं 3 वर्षीय बालिका शामिल थे ।बच्चों की गुमशुदगी के बाद पुलिस टीम ने बारीकी से जांच की। हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी कन्हैया अवाश्या और टीम ने जांच के दौरान जावरा, ढोढर ,नामली, रतलाम, इंदौर, दलोदा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ सहित राजस्थान क्षेत्र…

Read More