आबकारी टीम ने किया अवैध मदिरा संग्रहण करते 1आदतन आरोपी गिरफ्तार

 खरगोन,। *कलेक्टर रेखा राठौड़ महोदया के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी  बृजेन्द्र कोरी* के निर्देशानुसार तथा *नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी सजेंद्र मोरी के मार्गदर्शन में वृत्त खरगोन ब के आबकारी दल द्वारा आज ग्राम बामखल से अवैध मदिरा संग्रहण व विक्रय की विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संदिग्ध मकान/ किराना दुकान समक्ष पंचान विधिवत तलाशी लेने पर नंदकिशोर जायसवाल से *कुल 56.8बल्क लीटर* देशी, विदेशी , बियर व हाथ भट्टी मदिरा बरामदगी पर *वृत्त प्रभारी सार्थक वर्मा ,आबकारी उपनिरीक्षक*  द्वारा म. प्र.…

Read More

अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मर्ग कायम

टांडा(धार)- टांडा के पास मगदी गांव में अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम मगदी निवासी सुबान पिता मोहन भीलाला 49 वर्ष ने स्वयं के खेत मे लगे सागवान के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।सूचना पर टांडा पुलिस ने मर्ग कायम किया। बताया जा रहा है कि सुबान ने 2 बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।

Read More

औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी – कलेक्टर 

नीमच- जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए।…

Read More

अर्जुन मेहंदिया सुसाइड केस में2 और गिरफ्तार:अब तक चार आरोपी पकड़े, 3 की तलाश जारी

देवास।खातेगांव पुलिस ने अर्जुन मेहंदिया को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।यह मामला मई 2026 का है। 19 मई को दावठा निवासी अर्जुन मेहंदिया का तिरपट्टी चौराहे से अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की…

Read More

पति ने पत्नी का होंठ चाकू से काटा:खाना खिलाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया था

देवास।देवास में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी प्रेम विवाह करने वाली पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी को खाना खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से उसका होंठ काट दिया। वारदात के बाद वह पत्नी और मासूम बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल महिला रिहाना (27), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।…

Read More

मारपीट करते हुए मेमू ट्रेन से गिरे यात्री,वीडियो वायरल :जीआरपी बोली-ऐसा कुछ नहीं हुआ

उज्जैन।रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में दो यात्रियों की मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों गुत्थमगुत्था करते हुए ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि घटना बुधवार रात हुई। हालांकि, जीआरपी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा है कि बुधवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रतलाम से नागदा जा रही मेमू ट्रेन में दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ट्रेन के दरवाजे तक…

Read More

शादीशुदा युवक ने प्रेमिका के भाई की हत्या की:, नागदा में आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। जिले के नागदा में पुलिस ने युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस कत्ल के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह पूरी घटना 14 जुलाई की है, जब जूना नागदा में बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे के पास हनुमान मंदिर इलाके में एक युवक की लाश मिली थी। सूचना मिलते ही नागदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की…

Read More

:15 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी दोषमुक्त, 2.19 करोड़ की संपत्ति राजसात:

इंदौर। करीब 15 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप से दोषमुक्त कर दिया, लेकिन ईडी की ओर से अटैच की गई करीब 2.19 करोड़ रुपए की संपत्ति पर किसी ने दावा नहीं किया। इसके चलते कोर्ट ने उस संपत्ति को शासन के पक्ष में राजसात करने के आदेश दिए हैं।2011 में दर्ज हुआ था मामला-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2011 में महू स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन क्लर्क राजेश नीम और अंजना नीम…

Read More

दूल्हे को मंडप से उठा ले गई इंदौर-पुलिस:युवती ने झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में सीहोर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम बुधवार को सीहोर पहुंची और शादी समारोह के दौरान मंडप से दूल्हे को हिरासत में लेकर इंदौर ले आई। मामले में युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि सीहोर निवासी रवि विश्वकर्मा ने शादी का…

Read More

खुड़ैल एसडीएम पहुंचे एकीकृत शाला स्कूल:बच्चों से बातकर उनकी परेशानियों को भी जाना

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर अब स्कूल के शुरू होने पर उनके मध्यान भोजन की समीक्षा के लिए निर्देश भी दिए गए है।    ऐसे में 2 दिन पूर्व खुड़ैल एसडीएम राहुल गुप्ता के ज्वाइन करने के बाद आज से शासकीय स्कूल में जाकर वह की व्यवस्थाओं के साथ विशेषकर मध्यान भोजन को भी चेक किया गया।   आज खुड़ैल खुर्द के सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर स्वयं एसडीएम राहुल गुप्ता ने भोजन कर उसकी क्वाल्टी भी चेक की।   वही शिक्षक के साथ स्कूल के बच्चों से सीधे बात…

Read More