राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस  ने किया प्रदर्शन

 नीमच – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल पर कथित रूप से किए गए ‘शुद्धिकरण’ और इस मामले में आवाज उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को रतनगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।ब्लॉक युवा कांग्रेस एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे का कथित अपमान बहुजन समाज और संविधान की भावना का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के प्रयास बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे भी मजबूती से जारी रहेगी।  अनुसूचित जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी, रतनगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अर्जुन बैरागी, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, अनुसूचित जनजाति जिला महासचिव मदन मेघवाल, पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि बलवंत वर्मा, पूर्व पार्षद आजाद शाह, किसान नेता नानालाल चारण, अल्पसंख्यक नेता गब्बर भाई, डॉ. राजेश सोलंकी, युवा नेता प्रदीप तिवारी, निर्मल पाटीदार, नारू भाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment