इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा मिली है। उपनिदेशक अभियोजन राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की मां ने 30 अक्टूबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कैटरिंग का काम करती है।29 अक्टूबर 2024 की रात करीब 8 बजे उसकी बेटी अपनी नानी के घर जाने का बोलकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पिछले एक साल से उसकी पहचान पवन (23) से थी।…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
वाहन चालक और ठेले वालों से यातायात प्रभावित: फ्रीगंज के मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति
उज्जैन। नगर निगम ने वर्षों बाद फ्रीगंज मुख्य बाजार से समानांतर लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को सख्ती से हटाकर दुकानों के सामने चौड़ी सड़क दिखाई देने लगी थी। कार्रवाई की सराहना भी हुई, लेकिन यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार अब भी नजर नहीं आ रहा है। अमरसिंह मार्ग, कमला नेहरू मार्ग सहित फ्रीगंज के कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर कई बार जाम की स्थिति बन रही है।इसकी प्रमुख वजह सड़कों और चौराहों पर बेतरतीब खड़े सब्जी-फल के ठेले और बीच सड़क में पार्क किए जाने वाले वाहन बताए जा…
Read Moreमहाकाल लोक में विवाद, जयपुर के परिवार पर केस दर्ज
उज्जैन। महाकाल लोक में बुधवार रात श्रद्धालु परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी की स्थिति बन गई जो मारपीट में बदल गई। मामला महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।बताया जा रहा है कि जयपुर का परिवार धार्मिक यात्रा पर आया हुआ था। रात 8:30 बजे का महाकाल लोक में परिवार घूम रहा था उसी दौरान सप्त ऋषि प्रतिमा के समीप श्रद्धालु परिवार का सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट हो गई।…
Read Moreसर्पदंश से महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
उज्जैन। बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे है। बुधवार को 2 महिलाओं के साथ घटना हुई। एक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। दूसरी की हालत गंभीर है, निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों मामले ग्रामीण क्षेत्र के सामने आये है। भैरवगढ़ थाना प्रधान आरक्षक राकेश रावत ने बताया कि दोपहर में सांप काटने से बसंताबाई पति पूरालाल राठौर 48 साल निवासी बारेखेड़ा बलड़ा की मौत होने की सूचना चरक अस्पताल से मिली थी। मर्ग कायम किया गया और अस्पताल पहुंचकर…
Read Moreसाइबर अपराधियों का नया तरीका, मोबाइल हैक स्क्रैप व्यवसाई के खाते से 41 हजार का ट्रांजेक्शन
उज्जैन। पिछले कुछ दिनों से लोगों के मोबाइल हैक होने के बाद खाते से हजारों का ट्रांजेक्शन होने के मामले सामने आ रहे है। अब स्क्रैप व्यवसाई के खाते से 41 हजार का ट्रांजेक्शन हुआ है। ऐसा लगा रहा है कि साइबर अपराधियों ने फ्रॉड का नया तरीका निकाल लिया है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा में रहने वाला नरेन्द्र पिता चंदूलाल अखंड़ स्क्रैप व्यवसाई है। कुछ दिन पहले उसका मोबाइल अचानक हैक हो गया था। स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं देने पर उसे लगा कि बेटरी डॉन हो गई…
Read MoreMR-5 ट्रांसफर स्टेशन: 12 साल का 1 लाख टन लिगेसी वेस्ट साफ कचरे का पहाड़ बना एक साल में हरियाली का उद्यान -500से अधिक प्रजातियों के पौधे, RDF-सीएंडडी वेस्ट से कमाई भी
उज्जैन। जहां से कभी सिर्फ दुर्गंध, धुआं उठती थी और कचरे के पहाड़ दिखते थे यही नहीं आसपास के क्षेत्र की कालोनियों में रहवासियों का जीना दूभर था उसी जगह अब हरियाली लहलहा रही है। नगर निगम उज्जैन ने इसे सच कर दिखाया है। MR-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर पिछले 12 सालों से जमा 1 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा कर दिया गया। खाली हुई जमीन पर अब 500 से अधिक प्रजातियों का हरित क्षेत्र विकसित किया गया है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश…
Read Moreइस वर्ष नागपंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की है। 17 अगस्त को श्रावण का तृतीय सोमवार, तृतीय सवारी और नागपंचमी तीनों एक साथ पड़ रहे हैं
उज्जैन। इस वर्ष नागपंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की है। 17 अगस्त को श्रावण का तृतीय सोमवार, तृतीय सवारी और नागपंचमी तीनों एक साथ पड़ रहे हैं। इसके चलते जमकर श्रद्धालुओं के आने का अनुमान हैं। इसके चलते मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान श्री महाकालेश्वर एवं श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।श्री महाकालेश्वर मंदिर में 16 अगस्त की मध्य रात्रि से नागपंचमी के लिए तल पर स्थित भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के…
Read Moreपरंपरा और धार्मिकता की स्थिति में आधुनिकता के समावेश का सुझाव महाकाल की सवारी में ‘रोबोटिक हाथी’ की पेशकश पशु-अधिकार संगठन PETA इंडिया ने मंदिर समिति को दान में देने का प्रस्ताव रखा
उज्जैन। बाबा श्री महाकाल की सवारी में असली हाथी की जगह रोबोटिक हाथी के उपयोग का प्रस्ताव है। अभी यह मामला वन विभाग के माध्यम से मंदिर प्रबंध समिति के सामने आया है। हालांकि प्रस्ताव के आने के पूर्व श्रावण-भादौ मास की सवारियों का क्रम शुरू हो चुका था इसके चलते अभी इस पर मंदिर समिति गहनता से विचार नहीं कर सकी है।पशु-अधिकार संगठन PETA इंडिया ने ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर को एक वास्तविक आकार का यांत्रिक हाथी भेंट करने की पेशकश की है, जो धार्मिक जुलूसों में असली हाथी…
Read Moreपीकअप से घसीटकर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
नीमच। 26 अगस्त 2021 की सुबह काना उर्फ कन्हैयालाल भील अपने साथी गोविंद के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर उसकी पत्नी को ढूंढने के लिये ग्राम बाणदा से ग्राम जेतलिया होते हुए सिंगोली-नीमच रोड पर पहुंचा। दोनों वहां आने-जाने वाले वाहन वालों से उसकी पत्नी के बारे में पुछताछ कर रहे थे।दोनो तलाश करते हुए ग्राम अथवाकलां फंटे के पास पहुंचे। गोविन्द ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी, जबकि काना उर्फ कन्हैयालाल हाथों में पत्थर लेकर सड़क पर खड़ा होकर उसकी पत्नी की तलाश कर रहा था तथा आने-जाने…
Read Moreअपार्टमेंट के फ्लैट में निजी कॉलेज की प्रोफेसर ने सुसाइड किया:मर्ग कायम
इंदौर। तुकोगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में निजी कॉलेज की 32 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उनकी रूम पार्टनर बाहर गई हुई थी। मंगलवार देर शाम जब वह वापस लौटी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, रूपायन अपार्टमेंट के फ्लैट में अपनी महिला दोस्त के साथ रहने वाली दिव्या (32) पुत्री दिलीप सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिव्या इंदौर के विक्रांत कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और करीब दो साल…
Read More