इंडक्शन की पिन लगाते समय महिला को लगा करंट:परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इंदौर।खुड़ैल क्षेत्र में शनिवार रात इंडक्शन चूल्हे का प्लग सॉकेट में लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।चीख सुनकर पति और भांजा किचन में पहुंचे-खुड़ैल पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सुनीता चौहान (30) के रूप में हुई है। शनिवार रात वह खाना बनाने किचन में गई थी। इसी दौरान इंडक्शन चूल्हे की पिन सॉकेट में लगाते समय उसे जोरदार करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गई।सुनीता की चीख सुनकर पति और भांजा तुरंत किचन में पहुंचे। दोनों उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment