युवती से मिलने पहुंचे नगर सैनिक की पिटाई:प चोरी और छेड़छाड़ का आरोप; पुलिस के हवाले किया

इंदौर। राजमोहल्ला क्षेत्र में एक युवती से मिलने पहुंचे होमगार्ड के नगर सैनिक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उस पर चोरी का आरोप भी लगाया गया। सूचना मिलने पर मल्हारगंज थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची और नगर सैनिक को छत्रीपुरा थाने लाया गया। घटना रविवार शाम की है।छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक, होमगार्ड का नगर सैनिक प्रशांत श्रीवास द्वारकापुरी इलाके का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह एच कॉलोनी में एक युवती से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजन ने उसे पकड़…

Read More

बैग में छिपा रखी 54.11 एमडी ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच को रोड किनारे खड़े मिल गए

इंदौर।क्राइम ब्रांच ने 54.11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। ये दोनों क्राइम ब्रांच को रोड किनारे खड़े मिल गए। उन्होंने बैग में ड्रग्स छिपा रखी थी। इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए है। टीम ने आरोपियों के पास से ड्रग्स व अन्य सामान मिलाकर 6 लाख रुपए का माल जब्त किया है।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि पोलोग्राउंड चौराहे के पास तिलकपथ पर दो लोग संदिग्ध हालत में है। जानकारी…

Read More

बजरंग दल ने पकड़े 5मवेशियों से भरे वाहन: दस्तावेज नहीं दिखा सके, पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर।इंदौर के लसूड़िया इलाके में बजरंग दल के लोगों ने करीब पांच आयशर वाहनों को रोका। इनमें क्रूरता पूर्वक मवेशी भरे हुए थे। बजरंग दल ने मौके पर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने इस मामले में आयशर वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पुलिस ने बायपास पर एक्जोटिका होटल के सामने ब्रिज के ऊपर से मवेशियों से भरे पांच वाहनों को रोककर जब्त किया। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता महेंद्र मोरी, निवासी ग्राम कदवाली खुर्द, की शिकायत पर शनिवार को शकील खान, जाकिर खान, जावेद खान,…

Read More

महाकाल मंदिर दर्शन करने आई बुजुर्ग महिला की मौत:मंदिर के गेट पर तोड़ा दम

उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर शनिवार को नासिक से आई 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दर्शन की अंतिम इच्छा लेकर पहुंची थी। मृतका की पहचान सीमा पति के रूप में हुई है।ट्राइसाइकिल से मंदिर तक पहुंचे-पति भेरू पत्नी सीमा को ट्राइसाइकिल के सहारे महाकाल मंदिर तक लेकर पहुंचे। महिला लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं, पति की भी तबियत खराब थी। गेट पर बिगड़ी तबीयत-मंदिर में प्रवेश से पहले गेट के बाहर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत…

Read More

सांवरिया सेठ जा रहे थे 8 दोस्त कार खाई में गिरी…1 की मौत: 7 घायल, 2 इंदौर रेफर

उज्जैन।उज्जैन के बदनावर बायपास पर रविवार तड़के इंदौर से सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकली स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक शेफ की मौत हो गई, जबकि 12वीं कक्षा के सात छात्र घायल हो गए।सभी युवक 25 तारीख को जन्मदिन मनाने और दर्शन के लिए इंदौर से रवाना हुए थे। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय सड़क पर अंधेरा था और आगे मृत गाय पड़ी होने के साथ-साथ सड़क पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। इसी कारण चालक ने वाहन…

Read More

दंपती के शव मिले, सुसाइड नोट लिखा- पत्नी के दूसरे से संबंध, हत्या के बाद आत्महत्या का शक

इंदौर। मेघदूत नगर में रविवार सुबह दंपती के शव मिले । बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। घर अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस बुलाई, जब दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव पड़े मिले। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। मृतकों की पहचान हल्के वीर पटेल और उसकी पत्नी रोशनी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल…

Read More

गूंजे पानी दो-पानी दो, के नारे:पालदा सुखलिया में हंगामा:चक्काजाम,परेशान जनता का फूटा गुस्सा

इंदौर।इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। पानी की किल्लत से परेशान जनता का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। शहर के अलग-अलग चौराहों पर कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में रहवासियों ने उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया।इसके कारण शहर की रफ्तार थम गई और तपती धूप में सैकड़ों यात्री कई घंटों तक सिटी बसों और अन्य वाहनों में फंसे रहे। आखिरकार नगर निगम, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।पालदा और सुखलिया में भारी चक्काजाम, यात्रियों की…

Read More

शहर में पूरे प्रेशर से नहीं हो रहा पेयजल प्रदाय ,मई माह में आज दुसरी बार नल नहीं चलेंगे शहर में होगा नियमित जल प्रदाय गंभीर डेम में है पर्याप्त पानी -विधायक ,महापौर एवं निगम पार्षदों ने गंभीर डेम की जल राशि का निरीक्षण किया

उज्जैन। शहर में पेयजल प्रदाय को लेकर संशय की स्थिति बन रही है। पीएचई के एक दिन छोडकर जल प्रदाय के प्रस्‍ताव को विधायक,महापौर,निगम अध्यक्ष सहित पार्षदों ने गंभीर डेम पर पहुंचकर जल राशि का निरीक्षण कर जांचा है। इसके बाद स्पष्ट किया गया कि गंभीर डेम में पर्याप्त पानी है शहर में नियमित जल प्रदाय होगा।शहर की जलप्रदाय की व्यवस्था गंभीर डेम पर निर्भर है। 2250 एमसीएफटी क्षमता के गंभीर डेम में पर्याप्त पानी के बावजूद सप्लाय को लेकर आए दिन समस्या की स्थिति सामने आ रही है। जल…

Read More

टूर पैकेज के नाम पर फर्जीवाड़ा:शिमला पहुंचे पर्यटक, नहीं मिली कोई सुविधा ; युवक पर केस दर्ज

इंदौर।गर्मी शुरू होते ही लोग घूमने-फिरने के लिए टूर पैकेज बुक कराने लगते हैं, लेकिन इंदौर के कुछ लोगों के लिए यह ट्रिप महंगी साबित हुई। टूर पैकेज लेने के बाद जब वे शिमला पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम से न होटल बुक था और न ही गाड़ी की व्यवस्था की गई थी। शिकायत मिलने पर टूर एंड ट्रेवल्स संचालक को खुद के साथ भी करीब सवा दो लाख रुपए की ठगी का पता चला। मामले में तुकोगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है।तुकोगंज पुलिस के मुताबिक,…

Read More

दुर्लभ सैंड बोआ सांप की तस्करी:बेचने की फिराक में खड़े थे आरोपी, पांच को किया गिरफ्तार

उज्जैन।उज्जैन में एक बार फिर दुर्लभ सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। नीलगंगा थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरिफाटक क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद कीमती माने जाने वाला दुर्लभ ‘सैंड बोआ’ (इंडियन चकला) सांप बरामद किया गया।डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दुर्लभ वन्यजीव की तस्करी के उद्देश्य से हरिफाटक क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों…

Read More