उत्तराखंड में गंगा वॉर्निंग लेवल पार:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 4000 यात्री फंसे; यूपी में 65 घंटे से आंधी-बारिश

देहरादून।उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार पहुंच गई है और घाटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई है। इससे करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई और हेली सेवाएं भी बंद हैं।वहीं, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम…

Read More

कांग्रेस बोली- ज्ञानेश को पीएम बना देना चाहिए:पद्म भूषण छोटी चीज; बंगाल BJP ने कहा था- CEC सम्मान के हकदार

नई दिल्ली/कोलकाता।कांग्रेस ने शनिवार को बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर तंज कसा। कांग्रेस प्रवक्ता नेता पवन खेड़ा कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण बहुत छोटी चीज है। उन्हें प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। जो दूसरों को पीएम बना सकता है, उसे खुद पीएम बनना चाहिए। दरअसल, समिक भट्टाचार्य ने एक दिन पहले कहा था कि ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में हिंसा मुक्त विधानसभा चुनाव कराने और मतदाता सूची को साफ करने में अहम भूमिका निभाई। इस काम के लिए वह कम से कम…

Read More

TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला:ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके, शीशा तोड़ा

कोलकाता।पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में TMC विधायक कुणाल घोष का आरोप है कि उनकी कार पर शनिवार को हमला किया गया। घोष ने कहा- वे शनिवार को श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे।इसी दौरान उत्तरपाड़ा में भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और अंडे फेंके। वीडियो में कुणाल घोष ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। पीछे की सीट पर भी कुछ लोग बैठे थे, जो घटना का वीडियो बना रहे थे।वीडियो में भीड़ को…

Read More

CEC के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन/मार्च:कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े; cjp बोली- 2 अक्टूबर से आंदोलन करेंगे

दिल्ली/पटना।कांग्रेस शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।इधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। CJP ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर…

Read More

पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से जा रहे बाइकर्स से बात की

नई दिल्ली।पीएम मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम गांधी जी के जीवन की ओर देखते हैं, तो वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने और आजादी का आंदोलन चलाने के साथ-साथ एक बड़े सामाजिक सुधारक भी थे।समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ उन्होंने हमेशा काम किया। इसलिए हमें भी समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए काम करते रहना चाहिए, केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं।दरअसल, दो बाइक रैलियों को 17 सितंबर…

Read More

राहुल गांधी बोले- संविधान के दुश्मन बेनकाब हुए:न्याय मिलेगा; वोटर लिस्ट गड़बड़ी और SIR पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली।राहुल गांधी गुरुवार शाम 4 बजे चुनाव आयोग (EC), स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने लिखा- संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है। न्याय मिलेगा।राहुल चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप में 2025 में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को सरकार की “B टीम” भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।    राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है जब रिपोर्ट में दावा किया गया था…

Read More

चलती स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले:बस एमपी के ट्रैवल्स की:इस पर 19 चालान, 1.75 लाख जुर्माना हो चुका

 नोएडा।उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। 20 को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल गए।हादसा रात करीब 11:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी। एसी में ब्लास्ट की आशंका है। शव बुरी तरह जल गए हैं। अभी तक उनकी पहचान…

Read More

सुप्रीम कोर्ट बोला-धार्मिक वजह से वंदेमातरम न गाना अपराध नहीं: कानून पर केंद्र से जवाब मांगा

नई दिल्ली।वंदे मातरम गीत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा, ‘धार्मिक कारणों से राष्ट्रगीत न गाने वाले व्यक्ति को आपराधिक कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए।’ कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा।कोर्ट ने यह जांचने पर सहमति दी कि वंदे मातरम न गाने को दंडनीय अपराध बनाया जा सकता है या नहीं। कोर्ट ने यह तय करने से इनकार किया कि राष्ट्रगीत केवल दो अंतरों तक सीमित रहेगा या छह अंतरों तक होगा।                  …

Read More

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने से3 नवजातों की मौत:AC फटने की आशंका

हैदराबाद।तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सरकारी RIMS अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में सोमवार रात करीब 11:50 बजे आग लग गई। हादसे में अब तक 3 नवजातों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर है।अधिकारियों के मुताबिक, यूनिट में 27 नवजातों का इलाज चल रहा था। हादसे के बाद 24 बच्चों का अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी में AC में खराबी के बाद धमाके की आशंका जताई गई है। हालांकि सही वजह जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।मीडिया रिपोर्ट्स के…

Read More

नोटबुक-पेन खरीदने गई 10 साल की बच्ची से रेप: 56 साल का आरोपी गिरफ्तार, दुकान में बांधकर यौन शोषण किया

नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। घटना 16 सितंबर की रात हुई। पुलिस ने सोमवार का जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रात करीब 11 बजे नोटबुक, पेन सहित स्टेशनरी का सामान खरीदने घर से निकली थी। आरोप है कि दुकानदार उसे बहला-फुसलाकर पास की दुकान में ले गया।वहां बच्ची का हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 56 साल के मकसूद के रूप में हुई है।PCR कॉल के बाद  शुरू…

Read More