मुंबई।IIT बॉम्बे ने बीटेक स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को डीन पद से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, संस्थान ने साहिल की मौत को लेकर पहले कही गई अपनी बातों के लिए माफी भी मांगी है।IIT बॉम्बे ने कहा कि साहिल की मौत से पहले क्या हुआ था, इसकी जांच पूरी होने से पहले कुछ भी बताना सही नहीं था। 22 साल के साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट थे। 18 सितंबर की रात वे पवई कैंपस…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
2 SBI एटीएम में चोरी:गैस कटर से काटकर पैसे निकाले
करीमनगर।तेलंगाना के करीमनगर में शनिवार रात SBI के दो एटीएम से चोरों ने पैसे चोरी कर ली। चोरों ने दुर्शेड और थिम्मापुर इलाके में एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर अंदर रखे पैसे निकाले। दोनों एटीएम राजीव राहदारी के किनारे लगे थे।पुलिस के मुताबिक, चोर महिलाओं के कपड़े पहनकर आए थे। रविवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों जगहों पर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई रकम का अभी पता नहीं चल पाया।
Read MoreBMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी:मरीन ड्राइव से लौट रहे 3युवकोंकी मौत, 1गंभीर रूप से घायल;
मुंबई।मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद BMW डिवाइडर से टकराई और नीचे गिर गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
Read Moreदिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की उड़ानें प्रभावित:यात्री परेशान; पहले दुबई जाने वाली फ्लाइट 30 घंटे लेट हुई थी
नई दिल्ली।दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर शनिवार को ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि कुछ रद्द भी की गईं। इसके कारण सैकड़ों यात्री परेशान हुए।दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों से माफी मांगी। एयरपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जरूरी मदद दे रहा है और स्पाइसजेट के साथ मिलकर काम कर रहा है। ऑपरेशनल दिक्कतों क्या हैं, इस पर स्पाइसजेट की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।स्पाइसजेट की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों में…
Read Moreउपचुनाव में रेजीनगर से ममता के प्रत्याशी फिर पलटे:; नंदीग्राम कैंडिडेट कल ही हट चुकीं
रेजीनगर।पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर उपचुनाव में ममता बनर्जी के TMC गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार दोपहर फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सुबह उन्होंने नामांकन वापस लेने की बात कही थी। इसकी वजह उन्होंने TMC का पुराना चुनाव चिह्न ट्विन फ्लावर्स यानी जोड़ा घास फूल नहीं मिलना बताया था।इससे एक दिन पहले शुक्रवार को नंदीग्राम में भी ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने…
Read Moreसरकार ने बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम बदले:15 साल से छोटे बच्चों का पासपोर्ट 5 साल तक वैध
नई दिल्ली।विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा।पहले पासपोर्ट वैधता की उम्र 15 साल थी। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी। यानी 5 साल या 18 साल की उम्र में से जो पहले आएगा, वही वैधता की अंतिम सीमा…
Read Moreममता बनर्जी की पार्टी का नाम ‘ममता टीएमसी’ होगा:, 6 अक्टूबर को उपचुनाव नए सिंबल से लड़ेंगे
नई दिल्ली/कोलकाता।मई में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी की TMC में फूट पड़ गई थी। बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बन गया।बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से 18 दिन पहले चुनाव आयोग ने TMC के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं।ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चिह्न मिला है, जबकि दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ और ‘लिफाफा’ दिया गया है।इससे एक दिन पहले आयोग ने…
Read Moreप्रियांक खड़गे बोले-बीजेपी नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर वंदे मातरम गाकर दिखाएं:ऐसा किया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा
बेंगलुरु।कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र और आर. अशोक को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर या कागज देखे वंदे मातरम के सभी अंतरे गाकर दिखाएं। अगर वे ऐसा कर देते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे।दरअसल, कर्नाटक सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले 2 अंतरे गाने का आदेश दिया था। यह आदेश राज्य के सरकारी कार्यक्रमों पर लागू होगा। लेकिन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राज्यपाल की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों को इससे बाहर रखा गया है।वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय…
Read Moreपाकिस्तानी नेवी शिप अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया:दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब
नई दिल्ली।पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया है। घटना कब की है यह जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले 2011 में भी भारत-पाकिस्तान के जहाजों में टक्कर हुई थी।भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था। दूसरी तरफ से पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में आया और गलत तरीके से दिशा बदली। दोनों टकरा गए। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, टक्कर में शामिल पाकिस्तानी जहाज का नाम पीएनएस हुनैन है।…
Read MoreMeta बच्चों से जुड़े यौन शोषण मामलों की जानकारी देगा:एजेंसियों को रिपोर्ट करेगा, सरकार से बातचीत बाद रजामंदी
नई दिल्ली।टेक कंपनी Meta ने बच्चों के यौन शोषण और उनकी सुरक्षा से जुड़े दूसरे मामलों की जानकारी देने पर सहमति जताई है। यह जानकारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दी जाएगी। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।यह सहमति केंद्र सरकार और Meta की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर हानिकारक कंटेंट पर रोक लगाने को लेकर जारी बातचीत में बनी है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत में काम करने वाले किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी है। इस मामले में कोई समझौता नहीं…
Read More