उज्जैन। पति से अलग रह रही पत्नी, साली और ससुर ने दामाद और उसकी महिला मित्र की भीड़भाड़ वाले बाजार में जमकर पिटाई कर दी। पति, पत्नी का तमाशा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पति के साथ एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंची महिला सहकर्मी और पति की पिटाई न सिर्फ पत्नी, बल्कि साली द्वारा भी किए जाने का दावा किया जा रहा है।घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। कोयला फाटक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
महाकाल की सवारी के हाथी का ब्लड-टेस्ट रोका:जांच टीम का मालिक और परिजनों ने किया विरोध
उज्जैन। गुरुवार को भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले हाथी श्यामू को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। पिछले करीब नौ माह से श्यामू के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं और उसका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है।गुरुवार को पन्ना टाइगर रिजर्व, इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम हाथी का स्वास्थ्य परीक्षण करने और ब्लड सैंपल लेने पहुंची, लेकिन हाथी के मालिक और परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद टीम बिना ब्लड सैंपल लिए लौट गई और केवल…
Read More‘पुष्पा’ बनकर पहुंचे युवक का नया वीडियो:बोला- कर्मचारियों की गलती नहीं, वीआईपी एंट्री मिली थी
उज्जैन।महाकाल मंदिर में फिल्म ‘पुष्पा’ की स्टाइल में एंट्री लेने वाला युवक इंदौर का रहने वाला है। उसका दर्शन करने का वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उसकी मदद करने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगा रहा है।महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ लुक में साड़ी-ब्लाउज, पैरों में पायल, गले में नींबू की माला और हार, कानों में टॉप्स, नाक में नथ और हाथों…
Read More, गाड़ी खड़ी करने की बात पर दो पक्षों में पथराव, मौके पर पहुंची 3 थानों की पुलिस
इंदौर। उषा फाटक क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब 1 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य थानों का बल भी बुलाना पड़ा।पुलिस के अनुसार, रोहित बोयत और कल्याणे परिवार के बीच गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।घरों पर भी फेंके गए…
Read Moreमानसिक बीमार महिला ने एसिड पीया: मौत, तांत्रिक से इलाज करा रहे थे परिजन; मर्ग कायम
इंदौर।इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार चल रही एक महिला ने बुधवार को एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मृतका सोनू सिसौदिया (43) पत्नी स्वर्गीय जगदीश सिसौदिया निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी है। बुधवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ने पर बेटा उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा…
Read Moreचैकिंग में युवकों के पास मिली 15 ग्राम ड्रग्स
उज्जैन। वाहन चैकिंग के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को रोक तलाशी ली गई तो उनके पास से मादक पदार्थ ड्रग्स बरामद हो गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि मंगलवार रात वाहन चैकिंग पाइंट लगाया गया था। इस दौरान पालखंदा टोल प्लाजा की ओर से तेजगति में आ रही बाइक पर सवार 2 युवको को रोका गया। दोनों ने बचकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पाइंट पर बेरिकेटिंग होने पर दोनों को पकड़…
Read Moreबदमाशों ने ईदगाह के पास रात में फोड़े 5 वाहनों के कांच -शाम तक दर्ज नहीं कराई शिकायत, कैमरे खंगाल रही पुलिस
उज्जैन। ईदगाह के पास मंगलवार-बुधवार रात बदमाशों ने 5 वाहनों के कांच फोड़ दिये। सुबह मामला सामने आने के बाद शाम तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किये है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह के पास बनी कालोनी में रहने वाले लोगों द्वारा अपने चार पहिया वाहनों के साथ परिवहन के वाहनों को रात में मार्ग के किनारे घरों के बाहर खड़ा किया जाता है। बुधवार सुबह चार से पांच वाहनों के कांच फूटे होना सामने…
Read Moreएसआई की सर्तकता से वापस सुरक्षित लौटी बालिका
उज्जैन। सूनासान रास्ता और रात केअंधेरे में तेजी से हाथ में बैग लेकर जाती बालिका को घर लौट रहे एसआई ने देखा तो बालिका को रोक लिया। बालिका घर छोड़कर भाग रही थी। एसआई ने अनहोनी होने से पहले उसे वापस सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया। घट्टिया थाना एसआई अलकेश डांगे मंगलवार-बुधवार रात 1 बजे ड्युटी खत्म होने पर बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान थाना परिसर ग्राउंड की ओर से तहसील कार्यालय तरफ फोरलेन की ओर हाथ में बैग लेकर अकेली बालिका अंधेरे में सुनसान रास्ते…
Read Moreजबरन खिलाई गई थीको सल्फास की गोली – 8 दिन बाद पति के साथ सास-ससुर गिरफ्तार
उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई नव विवाहिता ने तहसीलदार को बयान में बताया था कि उसे जबरदस्ती पति और सास-ससुर ने सल्फास की गोली खिलाई। नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में रहने वाली नवविवाहित प्रिया पति बालकदास बैरागी 25 साल को 2 जून को नागदा से उज्जैन रैफर किया गया था उसकी हालत गंभीर बनी हुई…
Read Moreरेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर 9 दिनों में तीसरी वारदात महिला यात्री के गले से उड़ाई 2 तोला वजनी चेन
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर कुछ दिनों से बदमाशों को गिरोह सक्रिय दिखाई दे रहा है, जो महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चेन-मंगलसूत्र उड़ा रहा है। एक बार फिर रतलाम की यात्रा करने प्लेटफार्म नम्बर 7 पर पहुंची महिला की 2 तोला वजनी चेन चोरी कर ली गई।पिपलीनाका क्षेत्र की रहने वाली हेमलता कोठारी मंगलवार को रतलाम की यात्रा करने के लिये रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 पर पहुंची थी। जहां साप्ताहिक ट्रेन हैदराबाद-जयपुर का इंतजार कर रही थी। इस दौरान काफी भीड़ थी, ट्रेन के आने पर…
Read More