महिदपुर रोड । इन दिनों नगर के मुख्य मार्ग सहित विभिन्न कॉलोनियों मोहल्लों में जाने आने वाली गलियों में पूरे दिन भर तथा रात में सड़कों पर विचार करने वाला गोवंश तथा 4 से 6 की संख्या में विचरण करते नंदी घूमते -बैठे रहते हैं। जिसके चलते पैदल जाने आने वाले छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों सहित सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित उन छोटे-छोटे बच्चों को जो पैदल अपने स्कूल आते-जाते हैं उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आसपास के खेतों में खरीफ फसल की बुवाई के बाद किसानों ने अपने खेतों के आस पास बाड लगा दी जिससे गो वंश का दिन भर विचरण करना उनकी मजबूरी बन गया है हालांकि आसपास बड़ी संख्या में गौशालाएं संधारित है जहां पूरे समय नहीं तो कम से कम बारिश के चार महिने (चौमासे) के दौरान तो स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी इन गोवंश को वहां पहुंचा कर मुख्य सड़क तथा गलियों को आवागमन के योग्य बना सकते हैं । ग्राम डेलची बुजुर्ग, बलाई खेड़ा, खेड़ा खजूरिया जैसे गांवों से गुजरने वाला मुख्य मार्ग तो वाहन चालकों के लिये डेंजर जोन जैसा बन गया है इन स्थानों पर दिनभर को वंश बैठा रहता है।
गोशाला होने के बावजूद सड़क पर आवारा घूमता गोवंश: वाहन चालकों के लिये बना डेंजर जोन