सूरज के तेवर कड़क, तापमान पहुंचा 37 डिग्री

उज्जैन। मार्च माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। सूरज ने तेवर दिखना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। जो सीजन का सबसे अधिक दर्ज हुआ है। दिन में बढ़ते तापमान के बीच रात का तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है। जिसकी वजह शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा बनी हुई है। 15 मार्च बाद रात के तापमान में भी तेजी आने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी अपने चरम पर आना शुरू हो…

Read More

दोनों ओर से थप्पड़-मुक्कों के साथ लाठी डंडे चले

उज्जैन। बड़नगर की व्यास कॉलोनी स्थित संजना पार्क के पास पुराने लेनदेन की बात को लेकर ऋतिक पिता सुरेश गहलोत निवासी शिवाजी पथ और सांवरिया कॉलोनी में रहने वाले सुमित पिता सुरेशचंद्र भाटी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान उनके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से थप्पड़-मुक्कों के साथ लाठी डंडे चले। मारपीट में ऋतिक गहलोत के साथ उसके दो साथी अंकुश दुबे और अभिषेक दुबे भी घायल हो गए। दूसरी ओर से सुमित भाटी,…

Read More

रनवे पर किया रीकार्पेटिंग का काम:इंडिगो की दो फ्लाइटों को करना पड़ा भोपाल डायवर्ट

इंदौर।इंदौर  देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार को रीकार्पेटिंग का काम किया गया। रेगुलर निरीक्षण के दौरान रनवे के एक हिस्से में कुछ जगहों पर ढीला बिटुमिन मिला, जिसके बाद सिविल इंजीनियरिंग टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए 20 मिनट के अंदर जरूरी मरम्मत और सफाई काम को पूरा किया। इसके चलते दो यात्री विमामों को भोपाल की ओर डायवर्ट करना पड़ा।एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक रनवे की रीकार्पेटिंग का काम सोमवार को किया गया। इंदौर में तेज गर्मी है। रेगुलर निरीक्षण में पाया गया कि ज्यादा…

Read More

निगम के विशेष सम्मिलन में 7 प्रस्ताव सर्वानुमति से स्वीकृत

महाकाल लोक में नवनिर्मित सेतु का नामकरण “अशोक सेतु” किए जाने व वी.डी. मार्केट तेलीवाड़ा ढाबा रोड होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावित भवनों को मुआवजा देने के प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी उज्जैन। नगर निगम का विशेष सम्मिलन सोमवार को निगम अध्यक्ष कलावती यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मिलन में महापौर मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा तथा पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में कार्यसूची के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें से सात प्रस्तावों को सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई।सम्मिलन में 30…

Read More

निजी ट्रैवल्स की खड़ी बस में लगी आग:दमकलों ने 2 टैंक पानी डालकर पाया काबू, शॉर्ट-सर्किट से हुई घटना

इंदौर1 । तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक निजी ट्रैवल्स की खड़ी बस में अचानक आग लग गई। घटना पिपल्याहाना इलाके में बाबा ट्रैवल्स के मैदान की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के मुताबिक- तुरंत दो फायर फाइटर और दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।दमकल कर्मियों ने करीब दो टैंक पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से बस को नुकसान पहुंचा है, हालांकि इस घटना में किसी तरह की…

Read More

2 CSI, सहायक CSI, दरोगा का वेतन काटा:नालों में कचरा देख नाराज हुए कमिश्नर; शौचालय को भी देखने पहुंचे

इंदौर।इंदौर के जोन 18, 8 और 5 के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नाला आउटफॉल और नाला टेपिंग कामों को देखने के लिए सोमवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल पहुंचे। उनके साथ अपर आयुक्त आशीष पाठक, सहायक यंत्री आकाश जैन, संबंधित जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, विभागीय अधिकारी भी थे। सबसे पहले वे जोन 18 में आने वाले कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के पीछे स्थित जगन्नाथ धर्मशाला के पास पहुंचे। यहां नाला आउटफॉल और नाला टेपिंग के कामों को देखा। यहां नाले के किनारे कचरा और गंदगी मिलने पर निगम…

Read More

तुलहेड़ा टोल प्लाजा पर रात में जमकर हुई तोड़फोड़ – उलटी दिशा में कार लाने पर हुआ था विवाद

उज्जैन। गरोठ मार्ग तुलाहेड़ा टोल प्लाजा पर रात में 8-10 लोगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई और कर्मचारियों से मारपीट की गई। शाम को उलटी दिशा में कार लाने पर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने 3 प्रकरण दर्ज किये है।पानबिहार पुलिस चौकी के गरोठ मार्ग तुलहेड़ा में टोल प्लाजा बना हुआ है। रविवार देर शाम उलटी दिशा में आ रही कार को टोल कर्मचारियों ने रोक दिया था। कार में देवेंद्र सिंह पिता विजेंद्र सिंह राठौड़ निवासी इंदिरा नगर चिमनगंज उज्जैन और मोहन सिंह पिता राजेंद्र सिंह चौहान…

Read More

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सराफा बाजार बंद:व्यापारी बोले कारोबार बंद हो जाएगा, रैली निकालकर विरोध जताया

उज्जैन।गोपाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के टेंडर जारी होने के बाद व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है। रहवासी महासंघ के आह्वान पर गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, बर्तन बाजार, गुदरी बाजार एवं महाकाल चौराहा के व्यापारियों ने अपना व्यापार-व्यवसाय सोमवार को बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन पर प्रस्तावित मनमाने चौड़ीकरण का विरोध कर वाहन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।विरोध को लेकर व्यापारियों ने सोमवार को करीब 200 से अधिक दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया फिर बाइक…

Read More

हाथी पर निकले बाबा महाकाल, 51 ध्वजों के साथ निकली शाही गेर

उज्जैन।रंगपंचमी  पर  मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। सुबह उन्होंने वीरभद्र जी और महाकाल ध्वज का पूजन किया, साथ ही तलवारबाजी भी की। इसी दिन शाम को श्री महाकालेश्वर मंदिर से एक भव्य ध्वज चल समारोह निकाला गया, जिसमें झांकियां और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।श्री महाकालेश्वर मंदिर में यह चल समारोह प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार रंगपंचमी महापर्व पर भगवान श्री वीरभद्र जी के पूजन के बाद निकाला जाता है। इस वर्ष के समारोह में विभिन्न आकर्षक झांकियां, बैंड और धार्मिक प्रस्तुतियां शामिल थीं। लगभग चार किलोमीटर…

Read More

जमीन विवाद में भाई की हत्या:पिता, बेटा और एक रिश्तेदार को आजीवन कारावास;

रतलाम।रतलाम के रावटी क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे 53 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में कोर्ट ने मृतक के सगे भाई, भतीजा व एक रिश्तेदार को आजीवन कारावास की सजा दी है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा मौत के पहले लिए गए घायल के वीडियो को मृत्यु पूर्व बयान मानकर सजा का फैसला सुनाया है। फैसला सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने दिया है।घर में सो रहे थे तभी लाठी-डंडों से किया हमला- अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि 21 मई 2025…

Read More