उज्जैन। चार दिन सर्वर में संधारण एवं सुधार के लिए पोर्टल बंद रखने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं अब भी समग्र का पोर्टल में बाधा बरकरार है । लोगों के काम अटक रहे हैं इससे केंद्रों पर भीड बढने लगी है। कई प्रयास के बाद भी ओटीपी नहीं आने जैसा मसला आम है। संधारण के लिए चार दिन लिए जाने पर दावा किया गया था कि सर्वर मेंटेनेंस के बाद समग्र एप्लिकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को समग्र एप्लिकेशन सॉफ्टवेर से और बेहतर…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
एमपी में 12वीं टॉपर छात्र बना एक दिन का विधायक
एमपी में 12वीं टॉपर छात्र बना एक दिन का विधायक 📍 उज्जैन में लोगों की समस्याएं सुनीं, ₹1 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण उज्जैन। मध्यप्रदेश में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अनूठी पहल देखने को मिली। उज्जैन के 12वीं कक्षा के टॉपर छात्र को “एक दिन का विधायक” बनाया गया। इस दौरान छात्र ने न सिर्फ जन समस्याएं सुनीं, बल्कि लगभग ₹1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। 🏅 शिक्षा के साथ नेतृत्व की सीख टॉपर छात्र को विधानसभा…
Read Moreइंदौर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की मौत
इंदौर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की मौत 🏥 एमवाय अस्पताल में हंगामा, शादी को लेकर परिवार और युवक के बीच विवाद के आरोप इंदौर। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 🧪 आत्महत्या की वजह: पारिवारिक विरोध? सूत्रों के अनुसार, प्रेमी युगल के बीच पिछले कुछ समय से शादी को लेकर तनाव चल रहा था।…
Read Moreइंदौर में जूस के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा
आॅनलाइन आॅर्डर किए थे पैकेट, व्यापारी ने कंपनी को शिकायत की, नहीं हुआ समाधान ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले व्यापारी विकास गोस्वामी के साथ एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। उन्होंने एक आॅनलाइन शॉपिंग साइट से जूस के दो पैकेट आॅर्डर किए थे, जिनमें से एक पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। विकास गोस्वामी ने बताया कि उनकी भंवरकुआं इलाके में गिफ्ट की दुकान है। 1 मई को उन्होंने एक कंपनी के जूस के दो पैकेट आॅर्डर किए थे, क्योंकि…
Read Moreइंदौर – कोरोना के 8 एक्टिव केस
2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले, एक की कोलकाता ट्रैवल हिस्ट्री ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में गुरुवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज की कोलकाता की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। इसके साथ ही इस साल अब तक इंदौर में कुल 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 10 मरीज इंदौर निवासी हैं। खास बात यह है कि ये सभी मामले अप्रैल और मई माह में सामने आए हैं। इन 17 मरीजों में से 9 की ट्रैवल हिस्ट्री यूनाइटेड किंगडम, केरल,…
Read Moreजेल महानिदेशक ने किया केन्द्रीय जेल का आकस्मिक भ्रमण
उज्जैन। गुरूवार को जेल महानिदेशक गोविंद प्रतापसिंह आकस्मिक भ्रमण पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचे। उनकी अगवानी जेल अधीक्षक मनोज साहू ने की। भ्रमण के दौरान उन्होने वीडियो पेशी के लिये बनाये जा रहे कक्षों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उप अधीक्षक (प्रशा.) जसमनसिंह डावर, नवीन कुमान नेमा, परिवीक्षा अधिकारी वनिता तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक सुरेश गोयल, प्रवीण कुमार मालवीय और जेल स्टॉफ मौजूद रहा। जेल महानिदेशक ने उज्जैन सर्किल में पदस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की और चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनने…
Read Moreएक्टिवा का तोड़ा था लॉक,लुटेरे दुल्हे का साथ देती थी लिवइन पार्टनर
उज्जैन। वैदेही गार्डन के बाहर खड़ी फिजियो थैरेपिस्ट की एक्टिवा का लॉक तोड़कर पर्स चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रेस कर लिया। आरोपी से पर्स के साथ उसमें रखी सोने की चेन, दस्तावेज और 4 हजार रूपये बरामद किये गये है। गुरूवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है। विष्णु कालोनी में रहने वाली अंजली पिता राजेन्द्र कुमावत फिजियो थैरेपिस्ट है। 24 मई को रात 8.30 बजे वैदेही गार्डन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। एक्टिवा बाहर…
Read Moreचरक अस्पताल में भर्ती हमले का आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ मना रहा था पार्टी -वीडियो सामने आने पर पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, खूंटी पर टंगी दिखी वर्दी
उज्जैन। सीने में दर्द होने का झांसा देकर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद प्राणघातक हमले का आरोपी उपचार के लिये चरक भवन के जेल वार्ड में भर्ती हो गया। जहां पुलिसकर्मियों के साथ शराब पार्टी के साथ जुआं खेल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद गुरूवार को एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया। सितंबर 2024 में अनिल सिंदल पर कोतवाली क्षेत्र में सुबह-सुबह उसके भतीजे अजय सिंदल ने प्राणघातक हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में अजय और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया…
Read Moreमहाकाल में भक्त ने दान दिया 200 लीटर पानी क्षमता का कंप्रेसर
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में गाजियाबाद से आई श्रीमती उर्मिला देवी ने गुरुवार को 2 टन कैपिसिटी यानी 200 लीटर पानी की क्षमता वाला चिलर कॉपर पाइप कंप्रेसर दान दिया। मंदिर प्रबंध समिति ने इसे मानसरोवर भवन की छत पर लगे आरो प्लांट में लगा दिया है। समिति के उप प्रशासक एसएल सोनी ने दानदाता का सम्मान किया।
Read Moreउज्जैन मुख्य डाकघर में विशेषज्ञों ने आग बुझाने के तरीके समझाए
उज्जैन। मुख्य डाकघर उज्जैन में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं आग बुझाने का डेमो दिया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को आग लगने पर सुरक्षित उपाय करने के प्रति जागरूक करना था। फायर सेफ्टी एक्सपर्ट ने आग लगने के संभावित कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके बाद, अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का प्रदर्शन किया। फायर अलार्म बजने पर कर्मचारियों को संगठित तरीके से सुरक्षित निकासी मार्ग से बाहर निकलने की प्रक्रिया समझाई। उप अधीक्षक सचान सर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुवा। प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय…
Read More