महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फुले समाज कल्याण समिति महिदपुर जिला उज्जैन की बैठक दिनांक 5 मार्च को महिदपुर के डॉक्टर अंबेडकर मांगलिक भवन में नागुलाल मालवीय एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य एवं समिति सचिव सुरेश डामेचा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अधिक जानकारी देते हुए समिति संरक्षक एवं डोमा परिसंघ प्रदेश महासचिव जे के मालवीय ने बताया कि विश्वरत्न महामानव डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल इस बार वृहद स्तर पर मनाई जाएगी जिसमें हजारों लोगों के आने की संभावना है। विभिन्न संगठन और समाजसेवियों का सम्मान जयंती कार्यक्रम के…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का दिया प्रशिक्षण
महिदपुर। महिलाओं में बढ़ते कैंसर के खतरों, विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र की एएनएम, आशा कार्यकतार्ओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वाइकल वैक्सीन (एचपीवी वेक्सीन) के महत्व और इसके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसडीएम अजय हिंगे, जनपद सीईओ मीना झा, बी ओ रामेश्वर सोनी चिकित्सा अधिकारी शोभना भाभर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला…
Read Moreयुवाओं ने खूब रंग गुलाल उड़ाया और मस्ती में झूमे
बड़नगर। क्षेत्र में रंग पंचमी का उत्साह इस वर्ष कुछ अलग ही देखने को मिला। रंग पंचमी से एक दिन पहले शनिवार को नगर के युवाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। ढोल और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटी। पूरे नगर में रंगों की बौछार और उमंग का माहौल देखने को मिला।नगर के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर युवाओं की टोलियां एकत्रित होकर रंगों से सराबोर होती नजर आईं। हर तरफ गुलाल उड़ता दिखाई…
Read Moreपोहा फैक्ट्री में लगी आग: भूसे से भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
उज्जैन।उज्जैन के दारू गोदाम के पास स्थित एक पोहा फैक्ट्री में शनिवार देर रात आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया गया कि फैक्ट्री रोजाना की तरह शाम करीब 6 बजे ही बंद हो जाती है। फैक्ट्री के अंदर रखे धान के भूसे में आग भड़क गई,…
Read More8 लाख की लूट का :दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड; पुलिस नेकिया 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
उज्जैन।उज्जैन के सायरखेड़ी में हुई 8 लाख रुपए की लूट का पुलिस खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरियादी का दोस्त ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए नकद बरामद किए । शेष रकम की तलाश जारी है।3 नकाबपोश बदमाशों ने की थी वारदात-पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को नागेश्वरधाम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अनुराग आंजना ने चिमनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से 8 लाख रुपए लेकर उज्जैन लौट रहे…
Read Moreबर्थडे मनाने वाला हेड कॉन्स्टेबल निलंबित: पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई;
इंदौर।इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में पदस्थ एक हेड कॉन्स्टेबल का जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें संयोगितागंज क्षेत्र के तीन बदमाश भी पहुंच गए। उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल को माला पहनाई और साथ में फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद शनिवार रात हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को निलंबित कर दिया गया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने…
Read More60 लाख के आभूषण लेकर गायब हुई कर्मचारी:ग्राहकों को दिखानेज्वेलरी लेकर गई , धोखाधड़ी का केस दर्ज
इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी कंपनी से लाखों रुपए की ज्वेलरी लेने और वापस न करने का मामला सामने आया है। कंपनी डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने महिला कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में महिला के कुछ सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे जल्द पूछताछ की जाएगी।पुलिस के मुताबिक फरियादी रजत माहेश्वरी निवासी डी स्कीम नंबर 74 की शिकायत पर मेघा पति आशीष राठौर निवासी भक्त प्रहलाद नगर एमओजी लाइन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया…
Read Moreटावर पर रंग पंचमी की गैर के लिए तैयारी
उज्जैन टावर पर रंग पंचमी की गैर के लिए तैयारी
Read Moreबुरी नजर का आरोप लगाकर 2 युवकों से मारपीट
उज्जैन। उन्हेल के ग्राम पासलोद में रहने वाले अरूण पिता निर्भयसिंह भाटी मोंगिया 26 साल और कुलदीप पिता लालसिंह राजपूत 20 साल के साथ पासलोद में रहने वाले पप्पू और उसके साथियों ने साली पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाकर रबड़ के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामला उन्हेल थाना पुलिस के पास पहुंचने पर अरूण भाटी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। अरूण का कहना था कि उन पर बेवजह का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना था कि मामले…
Read Moreसफाई को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूंसे और पाइप
उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पीछे मुस्लिम समुदाय के 2 पक्षों में प्लाट की साफ-सफाई को लेकर लात-घूंसों के साथ पाइप चल गये। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देख अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वालों को थाने ले आई। जहां विवाद में घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं मुजाहिद पिता एजाज अहमद निवासी जामा मस्जिद की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। मुजाहिद ने बताया कि उसे और चाचा के लड़के वसीम…
Read More