महानिर्वाणी अखाड़े के महंत का इस्तीफा:6 साल पहले संभाली थी गादी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

उज्जैन।उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति विनीत गिरी महाराज ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। महाकाल मंदिर में महंत की पदवी से इस्तीफे की खबर के बाद चर्चाओं को दौर शुरू हो गया। विनीत गिरी ने इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार अस्वस्थ होने के चलते अखाड़े को इस्तीफा भेजा है। लेकिन अब तक अखाड़े ने इस पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है।6 साल पहले संभाली थी गादी-करीब 6 साल पहले 13 मार्च को महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की…

Read More

कर्ज से परेशान वाहन मालिक ने फांसी लगाई:पत्नी भजन में गई थी, बेटी ने दरवाजे से झांककर देखा पिता का शव

इंदौर।इंदौर के रामानंद नगर इलाके में कर्ज के दबाव से परेशान एक वाहन मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर बच्चे मौजूद थे, जबकि पत्नी भजन में गई हुई थी। लौटने पर पत्नी को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।किश्त नहीं भर पाने से था परेशान, बैंक का था दबाव- चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान दुलीचंद (43) पिता कालूराम राठौर के रूप में हुई है। दुलीचंद ने वाहन खरीदने के लिए लोन लिया था, लेकिन पिछले…

Read More

EV हादसा… 12 लोगों से पूछताछ: पुगलिया के बेटे और पत्नी के होंगे बयान, शॉर्ट सर्किट से हादसा मान रही पुलिस

इंदौर। ब्रजेश्वरी एनएक्स स्थित अर्हम विला में हुए भीषण अग्निकांड में पुगलिया परिवार के करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, मनोज पुगलिया की पत्नी सुनीता, बेटे सौरभ और सबसे छोटे भाई के बयान शुक्रवार को लिए जा सकते हैं।शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की गहन जांच के लिए विशेष दल भी सक्रिय हो सकता है। एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र…

Read More

उज्जैन के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश खबरी …तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा

उज्जैन। उज्जैन जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खुश खबरी ही होगी कि सूबे की मोहन यादव सरकार  ने  अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद जिले के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। कर्मचारियों को 4,185 से लेकर 38,070 रुपए तक एरियर मिलेगा, वहीं उनकी सैलरी में हर महीने 465 से 4,230 रुपए तक की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय…

Read More

8.30 करोड़ का ‘स्मार्ट’ तरण ताल.. लोकार्पण के साथ उज्जैन में तैराकी का नया दौर शुरू मुख्यमंत्री के आतिथ्य में हुआ लोकार्पण   7 दिन फ्री एंट्री और खिलाड़ियों को ₹51 हजार प्रोत्साहन 

उज्जैन। देवास रोड स्थित तरण ताल का लोकार्पण गुरुवार को हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। नगर निगम द्वारा लगभग ₹8.30 करोड़ की लागत से पुराने पूल का पुनर्निर्माण कर इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नया स्विमिंग पूल 25×50 मीटर साइज का है, इसकी गहराई…

Read More

नानवेज नहीं बनाने पर पत्नी को फोड़ा सिर -बीच-बचाव में आई सास भी घायल

उज्जैन। पिता के आने पर नानवेज नहीं बनाने की बात पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव में सास आई तो उनके साथ भी मारपीट की। मां-बेटी के घायल होने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। राज रॉयल कालोनी में रहने वाली मंजूबाई और उसकी मां नागूबाई को गुरूवार शाम उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर में गहरी चोंट लगी थी। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। घायल मंजूबाई ने बताया कि उनके साथ पत्थर से मारपीट पति राकेश द्वारा की गई…

Read More

मेला देखने गये युवक पर चाकू से हमला -टल्ला लगने पर हुआ विवाद, भाई-दोस्त से मारपीट

उज्जैन। नववर्ष प्रतिपदा पर लगने वाले भैरू महाराज के मेले में गुरूवार शाम विवाद होने पर एक युवक पर कुछ शराब पिये युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में आये युवक के भाई और दोस्त के साथ मारपीट की गई। चाकू लगने से घायल युवक को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रूई में नववर्ष प्रतिपदा पर एक दिवसीय भैरू महाराज का मेला आयोजित किया जाता है, जहां शाम को कथा होती है। मेले में ग्राम धुलमहू का रहने वाला पूरन…

Read More

सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1.53 लाख की धोखाधड़ी -लोन लेकर जमा कराई थी राशि, 2 लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज

उज्जैन। मकान पर सोलर पैनल लगाने के नाम पर इंदौर के 2 व्यक्तियों 1.53 लाख की राशि अकाउंट में ट्रांसफर कराने के बाद पैनल नहीं लगाई और ना ही राशि वापस लौटाई। लोन लेकर दी गई राशि वापस नहीं मिलने पर मामला नागझिरी थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। नागझिरी थाना क्षेत्र के बैंक आॅफ इंडिया के पास रहने वाले मुकेश कुमार पिता स्व. बलदेव परिहार 51 वर्ष भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम शिवांश सिटी के पास सिक्युरिटी गार्ड सुपरवाइजर के पद…

Read More

महाकाल मंदिर परिसर में उ.प्र. की मासूम को लगा करंट -चरक के पीआईसीयू में उपचार, डॉक्टरों ने इंदौर रैफर की कही बात

उज्जैन। महाकाल मंदिर में परिसर में गुरूवार शाम उत्तरप्रदेश से माता-पिता के साथ आई 5 साल की मासूम बालिका को करंट लग गया। उसे चरक अस्पताल लाया गया। जहां पीआईसीयू में भर्ती किया, रात 11 बजे बालिका को इंदौर रैफर करने की बात कहीं गई, लेकिन माता-पिता काफी घबराये हुए थे। उत्तरप्रदेश के गोंडा से राहुल कुमार गुप्ता धार्मिक यात्रा पर पत्नी, 5 साल की बेटी स्वरा और 7 साल के पुत्र के साथ उज्जैन आये थे। जहां होटल में ठहर कर देवदर्शन कर रहे थे। गुरूवार शाम वह महाकाल…

Read More

भुतड़ी अमावस्या पर दर्दनाक हादसा:पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान महिला की बावड़ी में डूबने से मौत

इंदौर।इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भुतड़ी अमावस्या के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पूजन सामग्री विसर्जित करने गई महिला की पुराने बावड़ी में डूबने से मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक पालदा निवासी 45 वर्षीय मायाबाई पत्नी राजेश गुरुवार दोपहर खेत पर बनी एक पुरानी बावड़ी पर पूजा के बाद सामग्री विसर्जित करने पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला…

Read More