बिजली बिल में बड़ा झटका लग सकता है घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को

  उज्जैन। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली बिल में बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को दिया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया, तो 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी। इससे आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ेगा। अनुमान है कि इस बढ़ोतरी से हर घरेलू उपभोक्ता पर साल भर में 3600 रुपए से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता…

Read More

बलवा ड्रिल : दंगे का नाट्य रूपांतरण, कागज के पत्थर बनाकर फेंके, घायल

उज्जैन | होली, रमजान समेत आगामी अन्य त्योहारों को पुलिस को अलर्ट किया जा रहा है कि आपात स्थिति में किस तरह से फील्ड में ड्यूटी करना है। मौके पर स्थिति को कैसे संभालना है व पथराव के दौरान पुलिस को उपद्रवियों से किस तरह निपटते हुए उन्हें सबक सिखाना और कार्रवाई भी की जाना है। ऐसे लेकर पुलिस की बलवा ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें पुलिस ने दंगे का नाट्य रूपांतरण किया। कागज के पत्थर बनाकर पुलिसकर्मियों पर फेंके, जिसमें चोट आने पर किस तरह एम्बुलेंस व स्ट्रेचर से…

Read More

दिन का पारा 31 के पार, चार दिन हल्की बारिश के आसार

उज्जैन|मावठा गिरने से बदले मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार को आसमान साफ रहा। दोपहर में धूप के तेवर भी तीखे रहे। हालांकि रात में सर्दी का दौरा जारी है।शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा, जो कि शनिवार के अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 0.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया, जो कि शनिवार के न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 1.0 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान की तुलना करें तो 15.5 डिग्री का अंतर आ…

Read More

निजी हॉस्टल पर छापा:23 युवक जुआ खेलते पकड़े, 26 मोबाइल-6 बाइक सहित 5.50 लाख जब्त

इंदौर। भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां लंबे समय से जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। आसपास छात्र-छात्राएं किराए से रहते हैं, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता बनी हुई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।भंवरकुआ थाना के टीआई राजकुमार यादव और उनकी टीम ने गणेश नगर स्थित एक निजी…

Read More

छात्र से 17 हजार की वसूली की कोशिश:सिगरेट पीने का वीडियो अपलोड करने की दी धमकी

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में एक छात्र को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 17 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी पहले भी छात्र से रुपए ले चुका है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कनाड़िया पुलिस थाना के अनुसार वैभव नगर निवासी अभिसार कौल की शिकायत पर प्रथम बिल्लोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभिसार ने बताया कि उनका बेटा गर्वित पढ़ाई कर रहा है। आरोपी प्रथम बिल्लोरे उनके बेटे से 17 हजार रुपए की मांग…

Read More

शांति समिति की बैठक आयोजित

मक्सी। आगामी त्यौहार होली, रंग पंचमी एवं ईद को लेकर मक्सी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार यह बैठक शनिवार को आयोजित की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सकी। इसके बाद बैठक रविवार को शाम 3:00 बजे आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से सहयोग की अपील की और त्योहारों के…

Read More

झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंच मार्ग का लोकार्पण टीन सेड का भूमिपूजन

मक्सी। ग्राम सिरोलिया में अति प्राचीन और प्रसिध्द बाबा झरनेश्वर महादेव मंदिर सिरोलिया नव निर्मित सड़क का लोकार्पण और तेजाजी मंदिर प्रांगण में टीन सेड निर्माण भूमिपूजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र पाटीदार ने विकास से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। ग्राम सिरोलिया के सरपंच द्वारा भाजपा के विकास और रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता विधायक अरुण भीमावद जिलाध्यक्ष डॉ रवि पांडे मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल के द्वारा सदस्यता ली । शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावद ने…

Read More

कालीपीठ में हुआ जागरूकता रथ का समापन

राजगढ़- ब्यावरा। कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, युवा विकास मंडल संस्था के सयुक्त प्रयास से प्रशासन द्वारा जिले के चार ब्लाक राजगढ़, खिलचीपुर, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ के 80 गांवों में भ्रमण कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान के दौरान जिले में लगभग 4000 ग्रामीणजनों से सीधे संवाद स्थापित…

Read More

क्षैत्र में खेतों में गिरी गेहूं व धनिया की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता

तनोडिया। चार दिन की तेज गर्मी के बाद बुधवार रात से मौसम बदल गया। किसानों की परेशानी बढ गई। गेहूं और चने की फसल लगभग पककर तैयार है। कुछ दिनों में कटाई शुरू होनी थी। मसुर और राई की फसल कुछ किसानों की कट चुकी है। तो कुछ किसानों की खेतो और खलिहान में पडी है। फरवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बुधवार रात पहले हल्की बूंदाबांदी हुई, देर-रात तेज हवा के साथ हुई, गुरुवार को सुबह हल्की बारिश हुई, दिनभर वातावरण ठंडा रहा।…

Read More

खुशियों के ओटले पर 90 जरूरतमंदों को मिली नई चरण पादुकाए

ब्यावरा। ब्यावरा सिटी पुलिस थाने के पीछे जनसहयोग से संचालित सामाजिक संस्था खुशियों का ओटले में रविवार को सेवा का एक और प्रेरणादायी कार्य किया गया। संस्था द्वारा 90 जरूरतमंद महिलाओ एवं बच्चियों को नई चप्पलें एवं सैंडल वितरित किए गए। संस्था के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर स्थित एमडी इंडस्ट्रीज द्वारा संस्था को 200 जोड़ी नई चप्पलें सेवा कार्य हेतु भेजी गई हैं। इन्हें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों में चरणबद्ध तरीके से वितरित किया जा रहा है। रविवार को इनमें से 90 जोड़ी…

Read More