ब्रह्मास्त्र उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती की परमिशन को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पहले मिलने वाली नि:शुल्क आॅफलाइन परमिशन को बंद कर अब उसे भी आॅनलाइन कर दिया गया है। साथ ही तीन माह पहले होने वाली भस्मारती की बुकिंग का समय बदलकर उसे एक माह कर दिया है। महाकालेश्वर मंदिर समिति ने भस्मारती परमिशन के नियमों को लेकर दो बड़े बदलाव किए हैं। श्रद्धालुओं को जहां सुविधा दी है, तो वहीं नि:शुल्क मिलने वाली भस्मारती परमिशन के लिए भी श्रद्धालुओं को 200 रुपए…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव– बैकिंग डाउन के कारण कुल 5194.5 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव के कारण बिजली की मांग कम होने पर प्रदेश में संयंत्रों की उत्पादन क्षमता कम करनी पड़ रही है। वहीं सौर और पवन ऊर्जा के उत्पादन के दौरान थर्मल पावर प्लांटों को बैकिंग डाउन के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस कारण मप्र के ताप विद्युत संयंत्रों में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के दौरान, ग्रिड संतुलन और बिजली की मांग में कमी (बैकिंग डाउन) के कारण कुल 5194.5 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान…
Read Moreहिरासत से भागने का प्रयास कर रहा बदमाश हुआ घायल -फरार साथियों का ठिकाना बताने पुलिस के साथ गया था मक्सीरोड
उज्जैन। ढांचा भवन स्थित मकान में हुई आगजनी की घटना में शामिल बदमाश ने मंगलवार रात पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे में गिरकर घायल हो गया। बदमाश का पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में रौनक गुर्जर के मकान में 11 अप्रैल की रात 12 से 15 बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी और गोलियां चलाई थी। मकान में लगी आग की शिकायत रौनक गुर्जर के पिता मनोहर गुर्जर द्वारा पुलिस को दर्ज कराई गई थी। पुलिस…
Read Moreहीरामिल की चाल में हुई घटना, 2 फरार आरोपियों की तलाश दादी के घर में छुपा था गोली मारने वाला बदमाश
– उज्जैन। हीरामिल की चाल में सोमवार-मंगलवार रात 3 बदमाशों ने पुरानी रंजीश में एक युवक को गोली मार दी थी। घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद गोली मारने वाले बदमाश को उसकी दादी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेशकर 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। उसके 2 साथी फरार है, जिसमें कुख्यात बदमाश अनमोल गुर्जर शामिल है। विष्णुपुरा में रहने वाला लव पिता चंद्रकांत निर्मल रात 12.30 बजे के लगभग 2 दोस्त ध्रुव और देव के साथ हीरामिल की चाल स्थित…
Read Moreत्रिवेणी हिल्स में दर्दनाक हादसा, 2 मासूम आईसीयू में भर्ती जहरीली गैस से थमी 2 मासूम नन्ही बहनों की सांसे
उज्जैन। त्रिवेणी हिल्स में मंगलवार को दर्दनाक हादसा होना सामने आया। नाना के घर आये चार मासूम नाती जहरीली गैस के प्रभाव में आ गये। उपचार के दौरान डेढ़ माह की बालिका की मौत हो गई। 3 मासूमों का आईसीयू में उपचार जारी है। भूखी माता मंदिर मार्ग पर र्इंट भट्टा संचालित करने वाले लालचंद प्रजापत का इंदौररोड स्थित त्रिवेणी हिल्स में मकान बना हुआ है। उन्होने अपनी एक बेटी पूजा का विवाह शाजापुर के तालाब की पाल में रहने वाले राहुल प्रजापत के साथ किया था। दूसरी बेटी रीना…
Read Moreइस वर्ष 3 जुलाई से शुरूआत, 28 अगस्त रक्षाबंधन को समाप्त होगी अमरनाथ यात्रा की घोषणा ,कुल 57 दिनों तक चलेगी
नईदिलली। श्री अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई को शुरू होगी और रक्षा बंधन यानि 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो कुल 57 दिनों तक चलेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रथम पूजा, 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आयोजित की जाएगी। जम्मू के लोकभवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल को आफलाइन और आनलाइन दोनों तरीकों से शुरू होगा। उपराज्यपाल ने कहा कि पंजीकरण सुविधा देश…
Read Moreखुसूर-फुसूर गैंगवार… धर्मनगरी में आपराधिक तत्वों का बोलबाला धीरे-धीरे बढता जा रहा है
खुसूर-फुसूर गैंगवार… धर्मनगरी में आपराधिक तत्वों का बोलबाला धीरे-धीरे बढता जा रहा है। मालवा के ह्दयस्थल की शांत तासीर को आपराधिक तत्व बराबर खून से सरोबार करने के लिए उतावले और निडर दिखाई दे रहे हैं। इन्हें न कानून का खौफ है और न ही वर्दी का भय। पिछले चार दिनों में जिस तरह के विडियो सोश्यल मिडिया पर सामने आए हैं उससे इस बात की पुष्टि हो रही है। दो गोलीकांड में दो युवकों का घायल होना । एक घर में आग लगाना। खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया जाना।…
Read Moreराष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी,यात्री धूप में परेशान होते रहे हाईवे पर दो घंटे से अधिक जाम,जिला आपूर्ति अधिकारी को बुलाकर ही माने किसान
उज्जैन। अपनी मांगों के लिए जिद पर अडे किसानों ने मंगलवार को उज्जैन-झालावाड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरी दोपहरी में जाम लगा दिया। दो घंटे से अधिक समय तक जाम चलता रहा । इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसान जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा को स्थल पर बुलाकर ही माने। उससे पहले आंदोलनकारी किसानों ने उन्हें हटाने की मांग तक कर दी थी। एसडीएम राजाराम करजरे ज्ञापन लेने पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। मंगलवार दोपहर को भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना के नेतृत्व…
Read Moreक्रेन पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत:कुमारिया पाइपलाइन के पास हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की
उज्जैन।शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कुमारिया पाइपलाइन के पास एक हादसा हो गया। क्रेन का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर पर जा गिरी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई।मृतक की पहचान राजगढ़ जिले के देहरी बामन पचोर निवासी 22 वर्षीय हरिओम धाकड़ पुत्र बने सिंह धाकड़ के रूप में हुई है। हरिओम पाइपलाइन कार्य स्थल पर ट्रैक्टर चला रहा था, तभी अचानक क्रेन असंतुलित होकर उसके ट्रैक्टर पर गिर गई।घटना की सूचना मिलते ही…
Read More4दिन में तीसरी वारदात :पुरानी रंजिश मेंयुवक को मारी गोली : ; बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
उज्जैन।धार्मिक नगरी में गैंगवार की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। चार दिन में तीसरी वारदात सामने आई, जिसमें बीती रात शहर में फिर गोलीबारी हुई और एक युवक घायल हो गया। लगातार हो रही घटनाओं से धार्मिक नगरी में दहशत का माहौल है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर में आगजनी के मामले में चिमनगंज पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात करीब एक बजे विष्णुपुरा निवासी लव सांडिया, दोस्त की बारात से लौटने के बाद हिरामिल क्षेत्र स्थित ब्रिज…
Read More