उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को घट्टिया थाना भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होने कानून व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश दिये। शहर के साथ ग्रामीण थानों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी शर्मा शाम को घट्टिया थाने पहुंचे। कप्तान का देख स्टॉफ अलर्ट हो गया। एसपी ने थाना भवन का निरीक्षण करते हुए अभिलेख, मालखाना देखा। सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंच कार्यशैली देखी। उन्होने अपराधों के संबंध में थाना प्रभारी करण खोलाव से जानकारी ली और लंबित अपराधों का निराकरण शीघ्र करने के…
Read MoreCategory: उज्जैन
महामंडलेश्वर के खिलाफ साजिश रचने वाले की तलाश दबिश -बनारस की महिला से दर्ज कराना चाहते थे शोषण का झूठा केस
उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर पर शोषण का झूठा केस दर्ज कराने की साजिश रचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस इंदौर तक पहुंची लेकिन वह फरार होना सामने आये। महाकाल थाना पुलिस को 8 मार्च को बनारस की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि मंदाकिनीपुरी और घनश्याम पटेल द्वारा उसे जान से मारने की धमकी देकर चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ झूठा शोषण का प्रकरण दर्ज…
Read Moreएकतरफा प्यार में युवक की अजीबो-गरीब हरकत महिला के चुराता लेता था घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स
उज्जैन। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है। वह पड़ोस में रहने वाली महिला के एकतरफा प्यार में उसके घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स चुराकर ले जाता था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से गुरूवार को युवक को पकड़ा गया। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर के बाहर सूखते कपड़े कुछ दिनों से चोरी हो रहे थे। अज्ञात बदमाश सिर्फ अंडर गारमेंट्स ही चुरा रहा था। महिला के परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो क्षेत्र में रहने वाले युवक…
Read Moreचाकू दिखाकर लोगों को धमकाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों से धारदार चाकू बरामद किये गये है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बुधवार रात खबर मिली थी कि शेखपुर कराडिया रोड और खेड़ा माधव फंटा पीरझलार रोड पर 2 बदमाश चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे है। बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम भी दे सकते है। तत्काल 2 टीम बनाई गई और बदमाशों की धरपकड़ के लिये रवाना किया गया। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने घेराबंदी की…
Read Moreफव्वारा चौक की दुकान से 1 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद नहीं थम रहा अवैध उपयोग, स्वास्थ्य विभाग ने दुकान से पकड़ी पॉलिथीन की बड़ी खेप
उज्जैन। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और व्यापार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। व्यापक जनजागरूकता और समझाइश के बावजूद कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय-विक्रय कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने फव्वारा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 1 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। जानकारी के अनुसार फव्वारा चौक स्थित जितेंद्र जैन की दुकान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन पाई गई।…
Read Moreसड़क चौड़ीकरण में सुस्ती पर संभाग आयुक्त सख्त, बोले—काम की रफ्तार बढ़ाओ वरना कार्रवाई तय धीमे काम पर संभाग आयुक्त की सख्त चेतावनी मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण; इंजीनियर-ठेकेदारों से कहा—कार्यशैली बदलें, नहीं तो कार्रवाई तय | तीन प्रमुख मार्गों पर 57 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट की समीक्षा
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों की गति और गुणवत्ता पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के साथ नगर निगम अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों की मौजूदगी में शहर के प्रमुख मार्गों पर चल रहे चौड़ीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। कार्य में…
Read Moreसे प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद: स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ी पॉलिथीन की बड़ी खेप
उज्जैन। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और व्यापार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। व्यापक जनजागरूकता और समझाइश के बावजूद कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय-विक्रय कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने फव्वारा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 1 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की।जानकारी के अनुसार फव्वारा चौक स्थित दुकान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन पाई गई। टीम ने मौके पर…
Read Moreमाधव कॉलेज में अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी:छात्र संगठन ने की कार्रवाई की मांग, – CCTVलगाने की मांग
उज्जैन।उज्जैन के माधव साइंस कॉलेज में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन ने गुरुवार को कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।संगठन ने टिप्पणी लिखने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष राम सोलंकी ने बताया कि प्रदेश के ए++ ग्रेड महाविद्यालय होने के बावजूद किसी असामाजिक तत्व ने कॉलेज परिसर में बाबासाहेब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए।राम सोलंकी के अनुसार,…
Read Moreडॉक्टरों का कलेक्टर ने काटा वेतन:सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया
उज्जैन ।उज्जैन जिले के सबसे बड़े चरक अस्पताल में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में कई अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों और जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। वहीं ड्यूटी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।चरक अस्पताल भवन में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायतें मिलने पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वे…
Read Moreप्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग का छापा: 35+गैस सिलेंडर जब्त, दो टीमों ने की कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त
उज्जैन।गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट और भोजनालयों पर गुरुवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 35 से अधिक घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।पिछले दो दिनों से शहर में गैस सिलेंडर की जमाखोरी और घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने आठ अधिकारियों की दो टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की।रेलिस फ्रायड अंडे वाले से 9 सिलेंडर जब्त-पहली टीम में…
Read More