इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खतेड़िया में संत रामपाल के वीडियो प्रवचन को लेकर विवाद हो गया। रविवार को धार्मिक परंपराओं पर की जा रही टिप्पणियों का विरोध करने पहुंचे लोगों और प्रवचन सुन रहे समूह के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक फरियादी ने शिकायत में बताया कि उसके घर के सामने अनिता बाई के मकान के पास खाली जगह पर टेंट लगाकर प्रवचन चल रहा…
Read MoreCategory: इंदौर
भोजशाला केस में जैन पक्ष की एंट्री, अंबिका मंदिर होने की दलील
ब्रह्मास्त्र इंदौर भोजशाला मामले में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका के साथ जुड़ी एक अन्य याचिका पर सुनवाई के दौरान जैन पक्ष ने अपने दावे हाईकोर्ट के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किए। सलेकचंद जैन की ओर से एडवोकेट दिनेश राजभर ने दलील देते हुए भोजशाला को प्राचीन जैन गुरुकुल और देवी अंबिका का मंदिर बताया। जैन पक्ष की ओर से कहा गया कि वर्तमान भोजशाला परिसर प्राचीन काल में जैन गुरुकुल और देवी अंबिका का मंदिर था, जिसे बाद में मुस्लिम शासकों द्वारा नष्ट कर दिया गया। एडवोकेट ने…
Read Moreशराबी पति ने पहले पीटा फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
ब्रह्मास्त्र इंदौर रिश्तों को कंलकित करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने विवाद के बाद शराब के नशे में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि दो अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिलाई का काम करती है। शनिवार रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर आरोप लगाने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपशब्द कहे और पानी भरने की नली से…
Read Moreजनगणना कार्य में लापरवाही- 289 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
ब्रह्मास्त्र इंदौर जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम कमिश्नर व प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल ने कार्य पर उपस्थित नहीं रहने वाले कुल 289 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बावजूद 1 मईसे लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते…
Read Moreढाई लाख की रिश्वत में पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी सस्पेंड
बिल पास कराने के लिए मांगे थे 3.50 लाख रुपए, लोकायुक्त पुलिस ने किया था ट्रेप ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं। निलंबित अधिकारियों में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयदेव गौतम, एसडीओ टीके जैन और सब इंजीनियर अंशु दुबे शामिल हैं। तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस इंदौर की ट्रैप कार्रवाई के बाद की गई है। लोकायुक्त टीम ने 21 अप्रैल को कार्रवाई…
Read Moreइंदौर में ईडी ने रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज पर की कार्रवाई, 7.76 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से किया अटैच
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही ईडी ने मेसर्स रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वर्तमान नाम स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड) की 7.76 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच (कुर्क) कर लिया है। कुर्क की गई इन संपत्तियों में कंपनी के नाम पर दर्ज विभिन्न औद्योगिक और आवासीय भूखंड शामिल हैं। ईडी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। इस पूरे मामले की…
Read Moreआदिवासियों की 44 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्री का कब्जा
किसान बोले- जिला प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर कृषि भूमि को नजूल घोषित कर दिया ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिला प्रशासन पर 29 आदिवासी किसानों की पुश्तैनी जमीन लैंड यूज नियमों को नजरअंदाज कर उद्योग को लीज पर देने का आरोप है। किसानों का दावा है कि उनकी कृषि भूमि को गलत तरीके से नजूल भूमि घोषित कर दिया गया, जिससे 29 परिवार अब मजदूरी करने को मजबूर हैं। बेबस किसानों ने अब न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली है। पूरा मामला पीथमपुर के पास काली बिल्लोद स्थित…
Read Moreसीए के घर 25 लाख की चोरी, 40 घंटे चक्कर काटे, रिपोर्ट नहीं लिखी
इंदौर। एक कॉल पर तुरंत पहुंचने और किसी भी घटना में 10 से 15 मिनट के रिस्पांस टाइम के दावे करने वाली इंदौर पुलिस का दूसरा पहलू भी सामने आया है। एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर में सीए यश मंगल के यहां 25 लाख की चोरी हुई। फरियादी थाने पहुंचे, लेकिन 40 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। यश ने बताया, चोरी की शिकायत दर्ज कराने एक दर्जन चक्कर काटने पड़े तब जाकर बीट के जवान घटना स्थल पर गए। डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट की टीम 30 घंटे बाद…
Read Moreखाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की मांग, 5 लाख कारोबारी आज बंद रखेंगे कारोबार, इंदौर में कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
ब्रह्मास्त्र इंदौर एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) नई दिल्ली के आह्वान पर देशभर के करीब 5 लाख खाद, बीज एवं कीटनाशक तथा कृषि आदान विक्रेता अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को अपना कारोबार बंद रखेंगे। वे प्रत्येक जिला, ब्लाक, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर प्रदर्शन कर जुलूस के रूप में अधिकारियों के दफ्तर पहुंचकर प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री एवं उर्वरक मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों पर उनका ध्यानाकर्षण करेंगे। इंदौर में भी पूरे जिले के करीब 3 हजार व्यापारी इस आंदोलन में शामिल रहेंगे। इंदौर-उज्जैन…
Read Moreइंदौर में 13 साल की दुल्हन, 42 का दूल्हा..शादी कैंसिल
जांच करने पहुंची टीम को दिखा दी फर्जी मार्कशीट, 19 साल के भाई की शादी भी रोकी ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में 13 साल की नाबालिग का विवाह 42 साल के युवक से कराए जाने का मामला सामने आया है। शादी 25 अप्रैल को तय थी, लेकिन सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान परिजनों ने उम्र छिपाने के लिए फर्जी अंकसूची पेश कर दी, लेकिन वेरिफिकेशन में सच्चाई सामने आ गई और समय रहते विवाह रुकवा दिया गया। प्रशासनिक टीम ने दस्तावेजों की जांच…
Read More