इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी ने शराब की बोतल और पास में रखी पानी भरने की मोटर से हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।एरोड्रम थाना प्रभारी वरेन्द्र कुशवाह ने बताया कि घटना पंचवटी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान जितेन्द्र पुत्र फूलचंद मीणा के…
Read MoreCategory: इंदौर
जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने दबिश में31 जुआरी पकड़े,जब्ती1.5 लाख रुपए से कार्रवाई पर सवाल…..
इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। यहां से करीब 31 जुआरियों को पकड़ा गया। हालांकि, कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। सभी जुआरियों को थाने लाया गया, लेकिन जोन-2 के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया।बताया जा रहा है कि मौके से लाखों रुपए बरामद हुए थे, जबकि जब्ती करीब डेढ़ लाख रुपए की ही दिखाई गई। मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर तक भी पहुंच गई है। गौरतलब है…
Read Moreअहाते का वीडियो बनाने पहुंचीं महिलाओं के साथ मारपीट: शराबियों के जमावड़े से रहवासी परेशान
इंदौर। खजराना में स्थित शराब दुकान के अवैध अहाते को लेकर एक बिल्डिंग में रहने वाली महिलाएं शनिवार रात सड़क पर उतर आईं। महिलाएं अवैध अहाते का वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान अहाते से जुड़े कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें रवाना कर दिया।बंगाली चौराहे पर शराब दुकान के पास अवैध अहाता संचालित होने का आरोप है। इसके समीप किशकिंधा अपार्टमेंट स्थित है, जहां करीब 24 परिवार रहते हैं। अपार्टमेंट की…
Read Moreटैंकर हादसे के बाद पुल पर सुधार काम शुरू:क्षतिग्रस्तहिस्से को ठीक करने निगम ने लगाया ठेकेदार
इंदौर। जवाहर मार्ग स्थित पुल पर टैंकर हादसे के बाद निगम ने शनिवार से पुल और रेलिंग के मरमत का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर निगम का 15,000 लीटर क्षमता वाला एक बड़ा और तेज रफ्तार टैंकर पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गया था।बेकाबू टैंकर ने पहले तो राह चलते कुछ वाहनों को जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे पुल के फुटपाथ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल का फुटपाथ, सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग और उसके मजबूत कॉलम भरभराकर टूट…
Read Moreकाले हिरण के कुनबे में जन्मा सफेद बच्चा:देखने को उमड़ रही दर्शकों की भीड़
इंदौर। कमला नेहरू प्राणि संग्रहालय (जू) में इन दिनों एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां काले हिरण के कुनबे में एक दुर्लभ सफेद रंग के बच्चे का जन्म हुआ ।महज 4-5 दिन का यह नन्हा हिरण पूरी तरह स्वस्थ है। इस सफेद बच्चे को देखने के लिए चिड़ियाघर में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इसकी आंखें गुलाबी हैं।आमतौर पर काले हिरणों के बच्चे भूरे या काले रंग के होते हैं, लेकिन इस बच्चे का पूरा…
Read Moreब्राउन शुगर मामले में 2 साल से फरार तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो साल से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।क्राइम ब्रांच के मुताबिक 7 नवंबर 2024 को भंडारी ब्रिज के पास एमआर-4 रोड पर कार्रवाई करते हुए शादाब खान को 105.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान मामले में सह आरोपी इमरान पिता शमशेर साकरिया निवासी प्रतापगढ़ का नाम सामने आया था।…
Read More12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम
इंदौर। परदेशीपुरा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसे धमकियां दे रहा था।घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।परिजनों के अनुसार, छात्रा ने…
Read Moreकलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, दो बदमाश बैग छीनकर भागे; 3 थानों की पुलिस जांच में जुटी
इंदौर।इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में गुरुवार रात एक कलेक्शन एजेंट से करीब 30 लाख रुपए की लूट हो गई। एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।बैग में बर्तन व्यापारियों का कलेक्शन रखा हुआ था।जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे कलेक्शन एजेंट मुकेश अग्रवाल बर्तन बाजार और मोहनपुरा क्षेत्र के व्यापारियों से वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने उसे रोका, धमकाया और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।
Read Moreयुवक की आत्महत्या मामले में पत्नी-साली पर केस: अपने नाम कराना चाहती थी संपत्ति
इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी, साली और अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर की गई है। युवक ने 8 जून 2026 की रात अपने घर में प्रेस के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है।पत्नी और उसकी बहन कर रहे थे…
Read Moreनिगम के टैंकर ने वाहनों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग, 4 घायल; भीड़ ने टैंकर में की तोड़फोड़
इंदौर। पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर नगर निगम का पानी का टैंकर बेकाबू हो गया। टैंकर को अपनी ओर आता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित टैंकर ने कई कारों और बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर आगे बढ़ते हुए वाहनों को टक्कर मारता चला गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर…
Read More