उज्जैन। चलती कार में इंदौर-उज्जैन रोड पर युवती के साथ गैंगरेप में प्रयुक्त कार गुजरात के वडोदरा से पुलिस ने जप्त कर ली है। जिसे रविवार-सोमवार रात उज्जैन लाया गया। गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उसका दूसरा साथी सोमवार शाम तक हिरासत में नहीं आ पाया था।
इंदौर की रहने वाली युवती ने 26 अक्टूबर को नानाखेड़ा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह इंस्टाग्राम दोस्त चक्रेश जैन से मिलने उज्जैन आई थी। चक्रेश ने मेघदूत से उसे कार में बैठाया था और आने एक साथी के साथ मिलकर चलती कार में गैंगरेप किया था। उसे इंदौर छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर 2 दिन बाद चक्रेश को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे 5 नम्बर तक रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। चक्रेश ने अपने साथी राजेश पंथी का नाम बताया था और कार गुजरात के वडोदार में पार्क करना बताई थी। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने कार बरामद करने के लिये टीम रवाना की थी। कार को उज्जैन लाया गया है। गैंगरेप का दूसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी राजेश पंथी के संबंध में चक्रेश का कहना है कि वह घटनाक्रम के बाद गुजरात पहुंचे थे। वडोदारा में कार खड़ी करने के बाद बस से उदयपुर निकल गये थे, वहां से राजेश उसका साथ छोड़कर चला गया था। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। चक्रेश के परिवार ने युवती पर हनी ट्रेप में फंसाने का आरोप लगाया है।
वडोदरा से उज्जैन लाई गई गैंगरेप में प्रयुक्त कार -दूसरा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर