खरगोन। शहर के संजय नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक रहवासी मकान में घरेलू सिलेंडर ने आग पकड़ ली। रहवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।संजय नगर मस्जिद के पास निवासरत महिला असगरी गफ्फार ने बताया कि उनके घर एजेंसी कर्मचारी सिलेंडर सप्लाय करने आया, तब उसमें से बदबू आ रही थी। लिकेज होने की शंका होने पर उन्होंने टोका भी लेकिन कर्मचारी ने सिलेंडर बदला नही। लिकेज सिलेंडर रखकर चले गए। महिला ने आरोप लगाया कि सिलेंडर चुल्हे में नही लगाया था, लिकेज होने के कारण उसने आग पकड़ ली। गनीमत रही आग लगने के दौरान घर के लोग सुरक्षित बाहर निकल भागे। हालांकि सिलेंडर से भड़की आग से घरेलू सामान जल गया। सिलेंडर में बढ़ती आग देख रहवासी मदद के लिए आगे आए और आग पर काबू पाया। इस घटना से कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
लीक हुए घरेलू सिलेंडर ने पकड़ी आग, टला हादसा :क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल