राहुल-खड़गे ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखा- ,

नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है।उन्होंने पीएम मोदी को लेटर लिखकर कहा कि मौजूदा प्रश्नावली रद्द कर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से सलाह ली जानी चाहिए।लेटर में प्रस्तावित जनगणना प्रश्नावली में पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इससे देश में ओबीसी आबादी का सही आंकड़ा सामने आने में परेशानी हो सकती है। लेटर मेंलिखकर कहा किजाति का नाम पूछने के लिए सवाल रखने से एक ही जाति अलग-अलग नामों या उपजातियों के नाम से दर्ज हो सकती है। इससे जातियों की सही संख्या पता करना और आंकड़ों की तुलना करना मुश्किल होगा।अगर एक ही जाति कई नामों से दर्ज हुई तो उसकी आबादी का आंकड़ा गलत हो सकता है। इसका असर पिछड़े, अति पिछड़े और अन्य वंचित समुदायों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं पर पड़ेगा
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment