उज्जैन। प्रशासन ने शहर में ई-रिक्शा और ऑटो व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वाहनों पर यूनिक आईडी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नियम कल से लागू हो गया है, जिसके तहत अगले सात दिनों के भीतर यूनिक आईडी लगवाना अनिवार्य है। इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ई-रिक्शा और ऑटो चालक अपने वाहनों का पंजीकरण कराने तथा यूनिक आईडी बनवाने यातायात थाने पहुंच रहे हैं।प्रशासन द्वारा निर्धारित सात दिन की अवधि तक बिना किसी अतिरिक्त औपचारिकता के यूनिक आईडी जारी की जा रही है। हालांकि, इस दौरान यातायात थानों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि उन्हें समाचार माध्यमों से जानकारी मिली है कि अब हर ई-रिक्शा पर यूनिक आईडी अनिवार्य है और इसके बिना वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
यूनिक आईडी लागू: प्रस्तावित शिफ्ट व्यवस्था पर चालकों ने जताई आपत्ति:थानों पर लंबी कतारें