मिचेल स्टार्क को आईपीएल खेलने की मंजूरी मिली

1 मई को दिल्ली के लिए खेल सकते हैं पाकिस्तानी मूल के स्पिनर भी टीम में शामिल

ब्रह्मास्त्र मुम्बई

आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने आईपीएल में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही भारत आकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे। 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है। दूसरी ओर सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पेसर आकाश माधवाल को टीम में शामिल किया है।

दिल्ली की गेंदबाजी होगी मजबूत- 36 वर्षीय स्टार्क चोट की वजह से टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले नहीं खेल सके थे। उन्होंने एशेज सीरीज के बाद कंधे और कोहनी में चोट की शिकायत थी। आॅस्ट्रेलियाई बोर्ड से क्लियरेंस के बाद वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं। स्टार्क के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल पैट कमिंस भी अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं, लेकिन उनके इस हफ्ते पहला मैच खेलने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले 4 में 3 मुकाबले हार चुकी है। वह 6 मैचों में 6 अंकों के साथ प्वाइंटर्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है।

चेन्नई ने आकाश को 30 लाख में साइन किया- उत्तराखंड के 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश माधवाल को चेन्नई ने 30 लाश रुपये में साइन किया है। उन्हें आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट चुना गया है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। उन्होंने आईपीएल में खेले अब तक 17 मुकाबलों में 23 विकेट लिए हैं। वह 2023-24 में मुंबई इंडियंस और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
पाकिस्तानी मूल के रेहान अहमद दिल्ली कैपिटल्स में शामिल- दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट की जगह इंग्लैंड के लेग स्पिन आॅलराउंडर रेहान अहमद को टीम में शामिल किया है। उन्हें दिल्ली ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। रेहान का यह पहला आईपीएल सीजन होगा। डकेट ने आईपीएल की शुरूआत से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था। नियमों के तहत टूनार्मेंट में उन पर 2 साल का बैन लग सकता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment