उज्जैन। स्कूटी पर सवार 2 युवको के पास मादक पदार्थ ड्रग्स होने की खबर मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार-बुधवार रात नजरअली मिल परिसर के पास घेराबंदी की। स्कूटी सवार युवको को पकड़ा गया और तलाशी लगी गई तो उनके पास से 3.64 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। दोनों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ शुरू की गई। युवको ने अपने नाम प्रिंस सोलंकी निवासी ढांचा भवन और मजहर खान निवासी मित्रनगर होना बताये। एसआई गोपाल राठौर ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों ने ड्रग्स दमदमा में रहने वाले गोलू पठान से लाना कबूल किया था। उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है। हिरासत में आये दोनों युवको को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
-
कुख्यात बदमाश रोशन ने पहली पत्नी पर तानी पिस्टल -गुर्जर सरनेम हटाने और शहर छोड़ने की धमकी
उज्जैन। गुर्जर गैंग के कुख्यात बदमाश रोशन ने रात के समय पहली पत्नी के घर में... -
जामफल के पेड़ पर लटकी मिली ग्रामीण की लाश -तनाव में वृद्धा ने दुपट्टे के फंदे से लगाई फांसी
उज्जैन। आर्थिक परेशानी और तनाव में असमय जीवन का अंत करने के मामले लगातार बढ़ते जा... -
वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद के मकान में लाखों की चोरी -बदमाशों के कार से आने की संभावना, पुलिस खंगाल रही कैमरे
उज्जैन। मक्सीरोड वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद के मकान में शुक्रवार देर शाम लाखों की चोरी...