उज्जैन। स्कूटी पर सवार 2 युवको के पास मादक पदार्थ ड्रग्स होने की खबर मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार-बुधवार रात नजरअली मिल परिसर के पास घेराबंदी की। स्कूटी सवार युवको को पकड़ा गया और तलाशी लगी गई तो उनके पास से 3.64 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। दोनों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ शुरू की गई। युवको ने अपने नाम प्रिंस सोलंकी निवासी ढांचा भवन और मजहर खान निवासी मित्रनगर होना बताये। एसआई गोपाल राठौर ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों ने ड्रग्स दमदमा में रहने वाले गोलू पठान से लाना कबूल किया था। उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है। हिरासत में आये दोनों युवको को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
-
मातृशक्ति के संघर्ष के आगे झुका प्रशासन:निर्माण कार्य हुआ स्वीकृत
उज्जैन /बड़नगर। दोराया कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आखिरकार ... -
न्यूनतम तापमान कम हुआ तो अधिकतम बढ़ा
उज्जैन। बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम तापमान... -
घर के बाहर बैठी युवती का अपहरण
उज्जैन। घर के बाहर बैठी युवती का मंगलवार रात 8 बजे एक युवक ने अपहरण कर...