उज्जैन। इंदौर की जिम में महिला का गुप्त रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस ने महिला सुरक्षा को देखते हुए विशेष अभियान की शुरूआत की है। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में माधवनगर थाना सीएसपी दीपिका शिंदे, थाना प्रभारी राकेश भारती ने टीम के साथ अपने क्षेत्र में संचालित होने वाली जिम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैमरों की स्थिति, दिशा और रिकॉर्डिंग सिस्टम को चैक किया। महिला चेंजिंग रूम और वॉशरूम की सुरक्षा देखी। लाइसेंस और स्टॉफ की जांच की गई। जिम में आने वाली महिला सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। वहीं बताया गया कि यदि किसी जिम में आप गोपनीयता के उल्लंघन, जैसे कि संदिग्ध कैमरे या स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं पाते हैं, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। गलत इरादे से किसी की वीडियो रिकॉर्डिंग करना आईटी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के तहत गंभीर दंडनीय अपराध है।
संबंधित समाचार
-
स्वतंत्रता दिवस: चौराहा से लेकर बाजारों तक पुलिस की नजर
उज्जैन। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पहले गुरूवार शाम से पुलिस प्रशासन सुरक्षा की... -
केन्द्रीय जेल की सलाखों से 9 बंदियों को मिलेगी रिहाई
उज्जैन। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर इस बार केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ की सलाखों से 9... -
चार खातों से 3.17 लाख गायब, पुलिस तलाश रही सुराग सावधान: साइबर ठग हर दिन बदल रहे तरीका
उज्जैन। आॅनलाइन होने वाले फ्रॉड को लेकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन साइबर...