माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी ने की मारपीट, पिता का फोड़ा सिर

उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम धन्नाखेड़ी में रहने वाले कालूसिंह पिता भगवानसिंह परमार का कुछ दिनों पहले पत्नी अनिका से विवाद हो गया था। पत्नी ग्राम में ही मायके चली गई थी। शुक्रवार रात कालूसिंह अपने ससुराल के सामने से गुजर रहा था। उसी दौरान पत्नी अनिका ने पति को देख लिया उसने अपने पिता बजेसिंह और मां शांताबाई के साथ मिलकर पति को रोका और झगड़ा कर मारपीट करने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। यहीं नहीं पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर पति को लाठी-डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घायल होने पर कालूसिंह ने घट्टिया थाने पहुंचकर पति और सास-सुसर के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोंट लगने पर मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू की है।
तराना तहसील के ग्राम टिटोड़ी में रहने वाले बाबूलाल पिता बालचंद के साथ शुक्रवार-शनिवार रात पुत्र दिलीप ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। रात में परिजन बाबूलाल को उपचार के लिये तराना अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन चरक अस्पताल लेकर आये। घायल बाबूलाल ने बताया कि पुत्र शराब पीने का आदी हो चुका है, आये दिन नशा कर घर लौटता है। रात में भी शराब पीकर आया था उसे शराब पीने से मना किया तो डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। मामले में तराना पुलिस को पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment