माता टेकरी प्रवेश द्वार से गिरे पत्थर, एक व्यक्ति के पैर में चोट; कुमार गंधर्व द्वार पर हादसा टला

देवास।देवास में माता टेकरी के रपट मार्ग पर स्थित कुमार गंधर्व द्वार से शनिवार सुबह पत्थर टूटकर गिर गए। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एक बड़ा हादसा टल गया।द्वार से अचानक लाल पत्थरों के कुछ टुकड़े नीचे गिरे। घटना के समय द्वार के पास कुछ लोग चाय पी रहे थे और श्रद्धालुओं की आवाजाही भी जारी थी।गिरे हुए पत्थरों में से एक टुकड़ा नीचे खड़े एक व्यक्ति के पैर पर जा गिरा, जिससे उसे चोट आई। अन्य लोग बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थरों के टुकड़े ठीक द्वार के नीचे गिरे। संयोगवश उस समय वहां अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी के दर्शन के लिए आते-जाते हैं। लोगों ने प्रवेश द्वार की सुरक्षा को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता जताई हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment