उज्जैन।महाकाल मंदिर में दान चोरी रोकने को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। पुजारियों के बिना जेब वाले कुर्ते पहनने और मंदिर में मेटल डिटेक्टर लगाने की बात कहने वाले महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ महाकाल सेना ने कार्रवाई की मांग की है।सोमवार को महाकाल सेना ने परमानंद जी महाराज को पत्र लिखकर उन्हें चारधाम मंदिर के पद से हटाने की मांग की थी। वहीं, विवाद बढ़ने पर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी किसी बात से ठेस पहुंची है तो वे क्षमा चाहते हैं।
महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने मांगी माफी:दान चोरी पर कहा था- बिना जेब के कुर्ते पहने