भारत की तरफ आंख उठाई तो सरहद पार भी नहीं छोड़ेंगे : राजनाथ सिंह

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आॅपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को सलाम किया। साथ ही साझा किए गए 59 सेकंड के वीडियो में उन्होंने आतंकवाद पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकियों और उनके आकाओं को सीमा पार भी नहीं छोड़ेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आॅपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का प्रदर्शन किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक बन गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प, तैयारी और सैन्य क्षमता का शक्तिशाली प्रतीक है। यह अभियान दिखाता है कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment