रतलाम। सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में एक युवक भीम (34) पिता मनोहर चरपोटा की हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी ललिता पर लग रहा है, जो वारदात के बाद से ही संदिग्ध परिस्थितियों में फरार है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह घरेलू विवाद या पुरानी रंजिश मानी जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पत्नी मौके से गायब है, जिसके चलते पुलिस की शक की सुई उसी पर टिकी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सरवन थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।एडिशनल एसपी राकेश पन्द्रो, एसडीओपी नीलम बघेल, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, एसआई जगदीश सिंह तोमर, एसआई जी.एल. भूरिया सहित थाना बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल अधिकारी मित्तल की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना करीब 24 घंटे पूर्व होने की संभावना जताई गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार पत्नी ललिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बोरदा गांव में युवक की सनसनीखेज हत्यावारदात के बाद पत्नी फरारजांच में जुटी पुलिस