बैंक कर्मचारी पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:महिला व उसके देवर के खाते से निकाली रकम

इंदौर।इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बीजलपुर की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा के एक कर्मचारी पर महिला और उसके देवर के बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक बीजलपुर निवासी द्रोपती बाई पति हीरालाल वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की बीजलपुर शाखा में कार्यरत कर्मचारी विष्णु शर्मा ने धोखाधड़ी करते हुए उनके देवर सत्यनारायण के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए।एटीएम जारी कराया और अपने पास रख लिया-पीड़िता के अनुसार आरोपी ने सत्यनारायण की जानकारी के बिना उसका एटीएम कार्ड जारी कराया और उसे अपने पास रख लिया। आरोप है कि 3 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 के बीच एटीएम और ट्रांसफर के जरिए खाते से लगातार रकम निकाली गई। सत्यनारायण को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उसके नाम से एटीएम कार्ड जारी हुआ है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment