पुणे।महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। पुणे के एसपी के मुताबिक, प्लेन में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जूंद्रे सवार थे।दोनों सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद प्लेन के प्लेन के क्रैश होने की खबरें आई थीं। हालांकि, डिप्टी CM और बारामती विधायक सुनेत्रा पवार ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।इसी साल 28 जनवरी को सुनेत्रा पवार के पति और महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी CM अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी।
बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनर प्लेन क्रैश :सवार कैप्टन और कैडेट दोनों सुरक्षित