बहन पर हमला किया तो भाई ने जीजा का मारा चाकू,बुजुर्ग के सिर पर मारा डंडा

उज्जैन। देसाईनगर में शनिवार-रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। पति ने र्इंट हमलाकर पत्नी को घायल कर दिया। पति ने आरोप लगाया कि उस पर साले ने चाकू से वार किया है। चरक अस्पताल में भर्ती पत्नी रीना ने बताया कि उसने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह सालभर पहले बच्चों के साथ मायके देसाईनगर रहने आ गई थी। रात में पति बच्चों से मिलने के बहाने आया और विवाद कर र्इंट से हमला किया। पति भरत जाटवा निवासी अशोकनगर भी अस्पताल में भर्ती है। उसका कहना कि वह हार-फूल की दुकान पर काम करता है। ससुराल बच्चों से मिलने गया था, जहां पत्नी ने विवाद किया और उसके भाई  राजेन्द्र ने चाकू से वार कर दिया। पति के आरोप पर पत्नी का कहना था कि पति ने खुद को पैर में चाकू मारा है। उसने माता-पिता और भाई के साथ भी मारपीट की है। मामले में पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिलने पर माधवनगर थाना पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।
महिदपुर से 90 साल की बुजुर्ग सीताबाई पति लक्ष्मीनारायण को शनिवार रात उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। बुजुर्ग महिला के परिजनों ने बताया कि सीताबाई के पोते का 10 वर्षीय बालक हर्षित शाम को घर के बाहर खेल रहा था। उसे पड़ोस में रहने वाला डंडे से मारपीट करने लगा। सीताबाई घर के बाहर बैठी थी, उन्होने धीरज को मारपीट करते देखा तो हर्षित का बचाने पहुंची। उसी दौरान धीरज ने डंडे से सिर पर वार कर दिये। परिजनों का कहना था कि मामले की शिकायत महिदपुर थाना पुलिस को दर्ज कराई गई है। सीनियर सिटीजन के साथ मारपीट का दूसरा मामला नागझिरी थाना क्षेत्र की संत हिरदाराम कालोनी में कृष्ण कुमार पिता गंगास्वामी नायडू 65 साल के साथ हुआ। पडोसी ने पुराने विवाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने वृद्ध कृष्णकुमार की शिकायत पर पडोसी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment