बड़ुद विवाद पर उठे सवाल: ग्रामीणों का सनावद थाने पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

सनावद। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ुद में हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष रैली के रूप में सनावद थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मारपीट के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा दर्ज किए गए एक अन्य आपराधिक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।पीड़ित दिलीप तंवर पिता बाबू तंवर ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे राजेश, रवि, सुरेश, अरुण, भोला, गौतम और मनोज कोली सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि हमले में उनके भाई राजू तंवर के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते आठ टांके लगे। परिवार की एक युवती के साथ अभद्रता की गई, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन रेफर करना पड़ा।ज्ञापन में दिलीप तंवर ने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला संयोजक राज तंवर ने अपने पद का प्रभाव डालते हुए पुलिस पर दबाव बनाया। इसी दबाव में4 अगस्त 2026 को उनके बेटे के खिलाफ बलात्कार का झूठा प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य सामने लाने और कथित प्रकरण को समाप्त करने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी सामाजिक संगठन के पद का उपयोग व्यक्तिगत रंजिश निकालने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment