रूसी संसदीय चुनाव में पुतिन समर्थक पार्टी जीती:यूक्रेन जंग के बाद पहला चुनाव

मॉस्को।रूस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक यूनाइटेड रशिया पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। शुरुआती नतीजों में पार्टी ने 57.5% वोट के साथ अजेय बढ़त बना ली है। चुनाव के आधिकारिक नतीजे अभी आने बाकी हैं।यह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहला संसदीय चुनाव है। पुतिन ने चुनाव को यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के समर्थन से जोड़कर पेश किया था।2021 के पिछले संसदीय चुनाव में यूनाइटेड रशिया ने स्टेट ड्यूमा की 450 में से 324 सीटें जीती थीं।स्टेट…

Read More

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, दावा- 28 आतंकी मारे:तालिबान बोला- हमले का जवाब देंगे

कराची ।पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि हमले में 28 आतंकी मारे गए। वहीं, तालिबान सरकार ने कहा कि कुनार में 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए।तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि कुनार में एक घर पर हुए हमले में एक महिला और दो पुरुष मारे गए। पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में भी दो जगहों पर बमबारी हुई। यहां एक घर और दुकान को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के मारे जाने की…

Read More

डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी – झांसा देकर ऐंठे 3.96 लाख:एफआईआर दर्ज

  इंदौर। आंखों के डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। बाणगंगा इलाके की अनीता जैन ने आंखों के इलाज के लिए राजेश नेत्रालय अस्पताल का नंबर गूगल पर सर्च किया था।सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपियों ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और 5 रुपए का पेमेंट करने के लिए कहा। इसके बाद अलग-अलग अकाउंट से महिला के 3.96 लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

फार्म विला कॉलोनी में नजर आया तेंदुआ:CCTV फुटेजके बाद रहवासियों में दहशत; वन विभाग की टीम करेगी सर्चिंग

इंदौर।ग्राम पंचायत बिहाड़िया में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने से रहवासियों में दहशत फैल गई। ग्राम पंचायत के पीछे स्थित फार्म विला कॉलोनी में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद रहवासियों को तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिली।रहवासियों के मुताबिक तेंदुआ इससे पहले भी 16 और 18 सितंबर को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। सोमवार रात दोबारा तेंदुआ दिखाई देने के बाद आसपास की अन्य कॉलोनियों के रहवासी भी सतर्क हो गए…

Read More

नोटबुक-पेन खरीदने गई 10 साल की बच्ची से रेप: 56 साल का आरोपी गिरफ्तार, दुकान में बांधकर यौन शोषण किया

नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। घटना 16 सितंबर की रात हुई। पुलिस ने सोमवार का जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रात करीब 11 बजे नोटबुक, पेन सहित स्टेशनरी का सामान खरीदने घर से निकली थी। आरोप है कि दुकानदार उसे बहला-फुसलाकर पास की दुकान में ले गया।वहां बच्ची का हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 56 साल के मकसूद के रूप में हुई है।PCR कॉल के बाद  शुरू…

Read More

IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर सस्पेंड:संस्थान ने माफी मांगी

मुंबई।IIT बॉम्बे ने बीटेक स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को डीन पद से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, संस्थान ने साहिल की मौत को लेकर पहले कही गई अपनी बातों के लिए माफी भी मांगी है।IIT बॉम्बे ने कहा कि साहिल की मौत से पहले क्या हुआ था, इसकी जांच पूरी होने से पहले कुछ भी बताना सही नहीं था। 22 साल के साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट थे। 18 सितंबर की रात वे पवई कैंपस…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल 2 महिलाओं की मौत:मर्ग कायम

उज्जैन। रतलाम के आलोट में रहने वाली रूकसार बी पति समीर खान को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर परिजन उज्जैन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहीं आगर मालवा के ग्राम सेवाखेड़ी में रहने वाली प्रेमबाई पति नेपालसिंह कबीरखेड़ा बड़ौद में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। उसे भी उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की रविवार को मौत हो गई। मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद दोनों के पोस्टमार्टम कराये है। पुलिस का कहना था रूकसार बी…

Read More