बड़नगर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

बड़नगर। जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  करणदीप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर के थाना प्रभारी निरी. नरेन्द्र बहादुरसिंह परिहार व टीम के द्वारा गांजा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 किलो 175 ग्राम गांजा कीमती 75000/- रुपये जब्त किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाकर गांजे परिवहन के संबंध में पूछताछ की जावेगी।
निरी. विकाससिंह देवड़ा मय फोर्स के साथ झलारिया फाटे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे। वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखा जो पुलिस को सामने देख भागने लगा, जिसे हमराह फोर्स की सहायता से पकड़ लिया गया। व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लग रही थी। संदिग्ध व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जुनेश मलिक पिता माशिआ मलिक उम्र 22 साल निवासी पीड़िआगुड़ा थाना फिरिंगिया जिला कंधमाल उड़ीसा का होना बताया।आरोपी से उक्त गांजे के संबंध में पूछने पर आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से लेकर विक्रय हेतु बड़नगर देने आया था। जिसके कब्जे से 02 किलो 175 ग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत 75000/- रुपये है। उक्त प्रकरण में थाना बड़नगर पर एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी गांजा तस्कर से खरीदार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment