उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के नवेली गांव में प्रेम विवाह के बाद विवाद हिंसक हो गया। युवती के परिजनों पर युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और नवविवाहिता को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप है।नवेली गांव निवासी सौदान ने लगभग 15 दिन पहले शाजापुर जिले के बेरछी गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक के अनुसार, दोनों ने पहले वृंदावन में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद उन्होंने थाने में अपने बयान दर्ज कराए थे।घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिजनों को पीटा-युवक ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद वे अपने घर लौट आए थे। आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच युवती पक्ष के 20 से 25 लोग दो चारपहिया वाहनों में सवार होकर सौदान के घर पहुंचे। हमलावरों के पास तलवार, चाकू, लाठी जैसे हथियार थे। उन्होंने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ भी की।
प्रेम विवाह के बाद युवक के घर हमला:नवविवाहिता को ले जाने का आरोप, परिवार के 5 लोग घायल