उज्जैन। प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने रात में अपनी जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों की जान बचाई। पति फंदे पर लटक चुका था पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
घटिया थाना प्रभारी करण खोवाल में बताया कि रात में ग्राम नजरपुर के रहने वाले आसिफ पटेल ने व्हाट्सएप पर दोस्तों को मैसेज भेजो कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं जा रहा हूं। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तत्काल नजरपुर पहुंचकर उसके घर की जानकारी दी गई इस दौरान सामने आया कि करीब 2 घंटे से दरवाजा बंद है। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तत्काल ही संदेह के आधार पर दरवाजा तोड़ा गया इस दौरान आसिफ पटेल फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया कमरे में उसकी पत्नी थी जिसने जहरीला पदार्थ खाया लिया था वह बदहवास हालत में थी। तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी जान बच गई लेकिन पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसका उपचार जारी है पति की हालत में सुधार आ गया था वह भी डॉक्टरों की निगरानी में है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों अलग समुदाय से हैं 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। आसिफ परिवार से अलग रहता था कुछ महीना पहले ही अपने घर लौटा है उसके दो बच्चे भी हैं जो पत्नी के परिजनों के पास रहते हैं। आसिफ के प्रेम विवाह करने से उसके पिता नाराज है और घर में रखना नहीं चाहते हैं इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, यही वजह पति-पत्नी के सुसाइड करने की अब तक सामने आ पाई फिलहाल दोनों का उपचार जली है बयान दर्ज कर परिवार से काउंसलिंग कराई जाएगी।