यह छापेमारी उनकी बेटी की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़ा है।समर्थकों नेED की कार को रोकना चाहा तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाया।इससे पहले मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके एक दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। कंपनी ने ED की जांच रद्द करने की मांग की थी। ED ने इस मामले में 2024 में केस दर्ज किया था।CMRL ने 1.72 करोड़ रुपए बेटी की आईटी कंपनी को दिए-CMRL नाम की कंपनी ने 2018-19 के दौरान विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए भुगतान किया। आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी सॅाफ्टवेयर या आईटी सर्विस दिए बिना फर्जी खर्च के तौर पर किया गया। इस खुलासे के बाद ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पूर्व CM विजयन के घर पर ED टीम पर हमला:समर्थकों ने लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी;
तिरुवनंतपुरम।केलरम के तिरुवनंतपुरम में पूर्व सीएम पी विजयन के घर रेड डालने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर विजयन के समर्थकों ने हमला किया है। 12 सदस्यीय टीम ने आज विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत ठिकानों पर छापेमारी की है।