पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी: मामले मेंबयान बदलने-राजीनामा करने का बना रहे थे दबाव

इंदौर। लसूड़िया के निरंजनपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार निरंजनपुर निवासी प्रदीप राजोरे (28) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसका लखन खोरे से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत खजराना थाने में भी दर्ज कराई गई थी।फरियादी के मुताबिक रात में लखन खोरे अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब प्रदीप और उसके भाई विकास ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रदीप मजदूरी का काम करता है।आरोप है कि लखन खोरे ने चाकू निकालकर विकास पर हमला कर दिया। हमले में चाकू के करीब आधा दर्जन वार किए गए, जिससे विकास के पेट, पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप को भी चाकू से सिर पर चोट पहुंचाई गई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विकास को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार प्राजांच में सामने आया है कि आरोपी खजराना थाने में दर्ज पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment