पीएम ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया : राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने रविवार को नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, नीट 2024 का भी पेपर लीक हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द नहीं की गई। सीबीआई ने जांच बिठाई। बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को पीएम मोदी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं। राहुल ने आगे लिखा- नीट 2026 का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई फिर जांच कर रही है। मोदी जी देश आपसे सवाल पूछ रहा है- जवाब दो, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस परीक्षा पे चर्चा पर आप चुप क्यों हैं?

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment