पांचवीं मंजिल से गिरे जूनियर डॉक्टर की मौत: कॉलेज के बॉयज हॉस्टल परिसर में शव मिला

इंदौर।इंदौरएमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक पीजी डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद परिसर में मिला। पुलिस आत्महत्या और हादसा, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एमजीएम बॉयज हॉस्टल परिसर के ब्लॉक नंबर-5 के पास डॉक्टर का शव मिला। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई।मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के छात्र थे-डॉ. अमन पटेल (30) मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के 2023 बैच के पीजी स्टूडेंट थे। कुछ महीनों में उनका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी। वह जबलपुर के ही रहने वाले थे। पिता का नाम सुशील पटेल है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment