पहली बार इंदौर आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेवा संकल्प यात्रा के साथ जिला भाजपा कार्यक्रम में होंगे शामिल

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा रविवार को बेटमा पहुंचेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम ग्रैंड माचल में होगा।इस यात्रा की खास बात यह है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी पहली बार इंदौर जिले में पहुंचेंगे। वे यात्रा के साथ बेटमा आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद भाजपा इंदौर ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी को लेकर भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर बेटमा पहुंचे और ग्रैंड माचल में ठहरने, भोजन एवं स्वागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष पवन पटेल, संतोष पाटीदार, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, विकास ठाकुर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment