नेपानगर। शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले हिलटॉप एरिया में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सूने मकान का ताला काटकर चोर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक दोपहर करीब 2 बजे जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ मिला। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी खुली पड़ी थी, सारा सामान बिखरा हुआ था।परिजनों ने बताया कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि ले गए हैं। सूचना मिलते ही नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।इस वारदात के बाद हिलटॉप एरिया के रहवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिलटॉप में दिनदहाड़े चोरी :ताला काटकर लाखों का माल ले गए चोर