परिवार तलाशता रहा, गड्ढे में मिली पुत्र की लाश

उज्जैन। रेलवे स्टेशन परिसर से बुधवार शाम मजदूर परिवार का 4 वर्षीय पुत्र लापता हो गया। परिवार तलाशता करता रहा। कुछ देर बाद शंका होने पर समीप पानी से भरे गड्ढे में देखा। मासूम की लाश उसमें होना सामने आई।
मांडव का रहने वाला सिंघाडे परिवार मजदूरी के लिये अहमदाबाद गया था। जहां से बुधवार को ट्रेन से शाम को उज्जैन लौटा। परिवार के 6 सदस्य स्टेशन परिसर माल गोदाम के पास रूक गये और भोजना बनाने की तैयारी करने लगे। इस दौरान परिवार का 4 वर्षीय पुत्र अल्लू पिता नाना सिंघाडे खेलते समय लापता हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश करने पर नहीं मिला तो परिसर में रोपवे के लिये खोद गये पानी से भरे गड्ढे में गिरने की आशंका जताई गई। मासूम के पिता गड्ढे में उतरा और खोजबीन करने लगा। उसी दौरान मासूम पुत्र का शव मिला। उसे चरक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरूवार सुबह जीआरपी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी घटनाक्रम का पता लगाने के लिये परिसर में लगे कैमरों के फुटेज देख जांच शुरू करेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment