उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम कंडारिया में रहने वाली सरस्वती पति अमितसिंह 35 साल को शुक्रवार-शनिवार रात पुलिस उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंची। सरस्वती के साथ पति द्वारा मारपीट की गई थी। घायल सरस्वती ने बताया कि पति शराब पीने का आदी हो चुका है। रात में नशा कर लौटा था, जिसे शराब पीने से मान किया तो लाठी से बुरी तरह पीटा। मारपीट देखे आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया है। सरस्वती के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
उज्जैन। शांतिनगर चौराहा पर मार्ग चौड़ीकरण के दौरान क्रेन चालक द्वारा बिजली के खंबे को शिफ्टि करने का काम किया जा रहा था। इस दौरान क्रेन चालक की लापरवाही से बिजली का पोल वहां से गुजर रहे गोपाल पिता विजयसिंह परिहार निवासी शांतिनगर पर गिर गया। घटना में गोपाल घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने गोपाल के बयान दर्ज कर क्रेन चालक के खिलाफ गंभीर उपाहित कारित करने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पत्नी से शराब पीने से रोका तो पति ने लाठी से पीटा, गिरा बिजली का पोल