पत्नी से मिलने गए पति पर हमला: मायके पक्ष के लोग भी घायल

उज्जैन। देसाई नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात पति-पत्नी का विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल भरत जाटवा ने बताया कि वह अशोक नगर से अपने बच्चों से मिलने पत्नी के घर पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी के परिजनों से विवाद हो गया। भरत का आरोप है कि पत्नी के भाई ने चाकू से हमला किया और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।पत्नी रानी जाटवा ने पति के आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि पति देर रात घर आया और विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि पति ने बच्चों के साथ भी अभद्रता की और बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता व भाई के साथ भी मारपीट की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment