पंजाब में AAP के 40 कैंडिडेट घोषित, :CM मान धूरी से लड़ेंगे; जेल में बंद मंत्री को भी टिकट

मोहाली।आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में सभी मौजूदा विधायकों के नाम हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया है।लिस्ट में वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम नहीं है। उनका नाम संगरूर के तूरबंजारा के गुलजार सुसाइड केस में उछला था, हालांकि यहां से किसी दूसरे उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान नहीं किया गया है।

पंजाब की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment